24 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जनसुनवाई में अनाथ बच्चों को मिला सहारा

शहडोल 13 मई 2026- आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए आयोजित जनसुनवाई  में जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम बहेरहा निवासी दो मासूम भाई सुखनंदन और देवनंदन अपनी परेशानी लेकर कलेक्टर डॉ केदार सिंह के पास पहुंचे। दोनों बच्चों की स्थिति सुनकर कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने तुरंत मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए उनकी मदद के लिए पहल की।

बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता का निधन हो चुका है और अब उनकी देखभाल उनकी बड़ी मां कर रही हैं, जो स्वयं नेत्र एवं पैर से दिव्यांग हैं। आर्थिक तंगी के कारण परिवार को भोजन, कपड़े और पढ़ाई जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने बच्चों की बात गंभीरता से सुनते हुए तत्काल उन्हें कपड़े उपलब्ध कराए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिवार की खाद्यान्न पर्ची शीघ्र बनाई जाए, दोनों बच्चों की पढ़ाई की समुचित व्यवस्था की जाए तथा शासन की सभी आवश्यक योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।

अन्य ख़बरें

माँ कर्मा देवी चौक का भव्य लोकार्पण, साहू समाज ने जताया गौरव और सम्मान

Newsdesk

डूब क्षेत्र से महज 20 फीट दूरी पर बन रहा स्कूल भवन, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Newsdesk

यादव समाज ने धूमधाम से मनाई राधा अष्टमी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading