May 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर की बिटिया सान्वी प्यासी ने सी.बी.एस.ई. 12वीं में लहराया परचम, हासिल किए 96.8 प्रतिशत अंक



जबलपुर। संस्कारधानी की होनहार छात्रा सान्वी प्यासी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी.बी.एस.ई.) की कक्षा 12वीं की परीक्षा में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए शहर और अपने स्कूल का नाम रोशन किया है। क्राइस्ट चर्च सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नॉर्थ सिविल लाइंस की छात्रा सान्वी ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सान्वी प्यासी, श्री संजय प्यासी और श्रीमती प्रीति प्यासी की सुपुत्री हैं। उनके माता-पिता ने सान्वी की पढ़ाई के प्रति उनकी लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि सान्वी ने शुरू से ही अपना लक्ष्य निर्धारित कर लिया था, जिसका परिणाम आज सबके सामने है।
*असाधारण शैक्षणिक उपलब्धि*
सान्वी ने मनोविज्ञान (Psychology) में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं, जो उनकी विषय पर गहरी पकड़ को दर्शाता है। उन्होंने लगभग सभी विषयों में 96.8 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन्होंने इंग्लिस कोर में 98, हिस्ट्री में 95, पाॅलीटिकल सांइस में 95 एवं इकनोमिक में 96 अंक प्राप्त किये।
*कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम*
सान्वी की इस सफलता से न केवल उनके परिवार में खुशी का माहौल है, बल्कि शिक्षा जगत में भी उनकी सराहना की जा रही है। सान्वी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन और माता-पिता के निरंतर सहयोग को दिया है। सान्वी की यह सफलता जबलपुर के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है, जो यह साबित करती है कि एकाग्रता और सही दिशा में किए गए प्रयास हमेशा सुखद परिणाम लाते हैं। सान्वी के उज्ज्वल भविष्य के लिए परिवार, कुटुम्बजन एवं मित्रों आदि ने ढेरों शुभकामनाएँ।

अन्य ख़बरें

बाजार और स्कूल के बीच बना सामुदायिक शौचालय खंडहर में तब्दील, पंचायत की अनदेखी से ग्रामीण परेशान

Newsdesk

बनते ही उखड़ने लगी सड़क! पतली परत वाला निर्माण ज्यादा दिन नहीं टिक पाएगा

Newsdesk

खेत तालाब फर्जीवाड़ा: 50 हजार के गबन में पंचायत सचिव पर गिरेगी गाज? ग्रामीणों ने की FIR और निलंबन की मांग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading