27.5 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ई-टोकन से उर्वरक वितरण को प्राथमिकता, जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर


शहडोल 14 मई 2026- जिला केंद्रीय सहकारी बैंक शहडोल के सभागार में आयोजित जिला सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को उर्वरक वितरण व्यवस्था, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं जैविक खेती को बढ़़ावा देने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक एस.के. यादव ने की। मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त संचालक कृषि कल्याण जे.एस. पेंदªाम एवं कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी एवं मुख्य वैज्ञानिक मृगेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला विपणन अधिकारी मार्कफेड एम.एल. कुशरे, सहायक संचालक कृषि गोपाल पाटीदार, विपणन अधिकारी जिला सहकारी बैंक शिव प्रसाद चैधरी, वैज्ञानिक ब्रज किशोर प्रजापति सहित जिले के शाखा एवं समिति प्रबंधक मौजूद रहे।
संयुक्त संचालक कृषि कल्याण जे.एस. पेंद्राम  ने कहा कि समितियों में ई-टोकन के माध्यम से शत-प्रतिशत उर्वरक वितरण सुनिश्चित किया जाए तथा पीओएस मशीन के जरिए समान रूप से उर्वरकों का वितरण किया जाना आवश्यक है। उन्होंने किसानों को फार्मर आईडी एवं ई-टोकन बनवाने के लिए जागरूक करने पर भी जोर दिया।
मुख्य वैज्ञानिक मृगेंद्र सिंह ने मृदा की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के लिए संतुलित पोषक तत्वों एवं जैविक खाद के उपयोग को आवश्यक बताया। वहीं मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.के. यादव ने सहकारी समितियों से किसानों के हित में व्यवसाय विस्तार एवं सहकारिता के माध्यम से समृद्धि लाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र शहडोल के फार्म पर नैनो एवं जैव उर्वरकों के प्रदर्शन लगाने का निर्णय भी लिया गया। संचालन राजेश कुमार मौर्य एवं आभार प्रदर्शन आदर्श त्रिपाठी ने किया।

अन्य ख़बरें

चलती ट्रेन से गिरकर घायल हुआ युवक, डायल-112 जवानों ने पहुंचाया अस्पताल

Newsdesk

ट्रेन से टकराने से अज्ञात युवक की मौत, रेलवे ट्रैक किनारे मिला क्षत-विक्षत शव

Newsdesk

आशीर्वाद का दीया’’- नगर परिषद लांजी में दीपों से जगमगाया प्रांगण सेवा संकल्प अभियान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading