*शहर भर में एक दर्जन से अधिक संस्थाओं ने महापौर श्री अन्नू का किया स्वागत वंदन और अभिनंदन*
*कदम संस्था, मदन महल राम मंदिर समिति, जिला बार एसोसिएशन, राईट टाउन स्टेडियम, अजाक्स कर्मचारी संघ, नगर निगम कर्मचारी संघों, सम्माननीय पत्रकार बंधुओं, कलाप्रेमियों के साथ छोटी नीम परिवार, जलप्रदाय संघ के अलावा अन्य संस्थाओं एवं समाज के सम्माननीय जनों द्वारा भी महापौर को जन्म दिवस पर दी बधाईयाॅं*
*संस्कारधानी के देवतुल्य नागरिकों, पदाधिकारियों और अधिकारियों कर्मचारियों से मिले अपार स्नेह और प्यार पाकर अभिभूत हुए महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’*
जबलपुर। नगर के प्रथम नागरिक महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ को आज दिनांक 14 मई 2026 जन्म दिवस के मौके पर संस्कारधानी के सैंकड़ों देवतुल्य नागरिकों, पदाधिकारियों, अधिकारियों कर्मचारियों का स्नेह और भरपूर दुलार प्राप्त हुआ। महापौर श्री अन्नू को जन्म दिवस की शुभकामनाएॅं एवं बधाईयाॅं देने रात्रि में 12 बजे से लेकर आज दिनांक 14 मई 2026 के देररात तक स्नेही जनों का ताॅंता लगा रहा। महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ संस्कारधानी के नागरिकों से मिले अपार स्नेह और प्यार को पाकर आज अभिभूत हुए और कहा कि इस प्यार के बदले मेरा रोम-रोम संस्कारधानी के नागरिकों के लिए ऋणी रहेगा जो सेवक के रूप में सम्माननीय जनों की सेवा कर जीवन भर ऋण उतारता रहूॅंगा।
महापौर के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आज कदम संस्था, मदन महल राम मंदिर समिति, जिला बार एसोसिएशन, राईट टाउन स्टेडियम, अजाक्स कर्मचारी संघ, नगर निगम कर्मचारी संघों, सम्माननीय पत्रकार बंधुओं, कलाप्रेमियों के साथ छोटी नीम परिवार, जलप्रदाय संघ के अलावा अन्य संस्थाओं एवं समाज के सम्माननीय जनों द्वारा भीें सम्मान किया गया। महापौर निवास पर भी विभिन्न समाजों के सम्माननीय पदाधिकारियों द्वारा सम्मान कर भव्य स्वागत किया गया और जन्म दिवस के मौके पर ढेरसारी शुभकामनाएॅं एवं बधाईयाॅं दी गई। उपरोक्त के अलावा निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, एम.आई.सी. सदस्यों, पार्षदों, नगर निगम के निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के द्वारा अपने सभी अधिकारियों कर्मचारियों के साथ निगम परिसर में आयोजित जन्म दिवस के कार्यक्रम में उन्हें शुभकामनाएॅं दी गई और केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया। नगर निगम परिसर में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान अजाक्स संघ के पदाधिकारी अमित मेहरा, जगदीश नान्देर, कर्मचारी संघ के पदाधिकारीगण राजेन्द्र पटैल, मन्नू पटैल, अक्षय कोरी, गुलशन जबलपुरी, मनीष तड़से, संतोष गौतम, संतोष झारिया, अंकित जैन, कमलेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।


