34.3 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से 15 बच्चों को मिला नया जीवन
विक्टोरिया अस्पताल में लगा निःशुल्क हृदय जांच शिविर, गंभीर रोग से पीड़ित बच्चों का होगा मुफ्त इलाज


जबलपुर। कलेक्टर  के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.  के मार्गदर्शन में शुक्रवार को जिला चिकित्सालय विक्टोरिया में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के लिए विशेष निःशुल्क ईको जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन  के सहयोग से किया गया।
शिविर में प्रसिद्ध पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजिस्ट डॉ.  द्वारा जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए 35 बच्चों की निःशुल्क ईको जांच एवं विशेषज्ञ परीक्षण किया गया। जांच के बाद 15 बच्चों में गंभीर हृदय रोग पाए गए, जिन्हें तत्काल सर्जरी एवं उपचार के लिए चिन्हित किया गया।
इनमें से 11 बच्चों का उपचार मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना एवं  के अंतर्गत मैट्रो हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर में पूर्णतः निःशुल्क कराया जाएगा, जबकि 4 बच्चों को उन्नत उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जिले के डीईआईसी केंद्र की टीम ने इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम के सतत प्रयासों और समन्वय से दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को चिन्हित कर शिविर तक पहुंचाया गया, जिससे जरूरतमंद परिवारों को समय पर उपचार की सुविधा मिल सकी।
जिला शीघ्र हस्तक्षेप प्रबंधक सुभाष शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से जिले में लगातार बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर गंभीर बीमारियों से ग्रसित बच्चों को निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है।
शिविर में नोडल अधिकारी डॉ. , शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. , डॉ. के.एल. उमामहेश्वर, सुभाष शुक्ला, रत्नेश गोस्वामी, डीईआईसी टीम, मैट्रो हॉस्पिटल की टीम तथा आरबीएसके टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

मादक पदार्थों के खिलाफ जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 42 किलो नशे का सामान जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

इंदौर से वसूली करने आए व्यापारी से लूट का खुलासा, 24 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

राहुल गांधी और पाकिस्तान की भाषा में कोई अंतर नहीं दिखाई देता : नितेश राणे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading