38.5 C
Jabalpur
May 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार,319 पाव देशी शराब एवं मोटर सायकल जप्त

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा तथा एसडीओपी पाटन श्री लोकेश डाबर के मार्ग दर्शन में थाना पाटन की टीम द्वारा आरोपी को 319 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया है।   

थाना प्रभारी पाटन श्री गोपिन्द्र सिंह ने बताया कि दिनॉक 14-6-24 को चौकी नुनसर में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि काले रंग की मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 जेड ए 4292 में एक व्यक्ति काले रंग का हेलमेट लगाये है जो चौकड़िया सफेद शर्ट व जींस पहना है बोरी तथा थैले में अवैध शराब लेकर पाटन तरफ जा रहा है सूचना पर कंतोरा तिराहा पर बेरिकेडिंग लगाकर वाहन चौकिंग की गई कुछ समय बाद मुखबिर द्वारा बतायी हुयी मोटर सायकल आते दिखी चालक हेलमेट लगाये हुये था जिसे रोकने का प्रयास किया मोटर सायकल तेजी से पाटन तरफ मोटर सायकल से भागने लगा जिसका पीछा करने पर नुनसर पार करके रिंग रोड तरफ जाने लगा जिसे पीछा कर घेराबंदी कर रोका गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम उत्तम सिंह भदौरिया उर्फ परषोत्तम सिंह भदौरिया उम्र 51 वर्ष निवासी ग्राम अहरोरा थाना शहपुरा वर्तमान पता सुमन नगर कालोनी रिछाई रांझी बताया मोटर सायकल क्रमाांक एमपी 20 जेड ए 4292 में टंकी के उपर रखी प्लास्क्टि की बोरी, मोटर सायकल की डिक्की एवं थैले की तलाशी लेने पर कुल 319 पाव देशी शराब कीमती लगभग 38 हजार 280 रूपये की रखी मिली। आरोपी उत्तम सिंह भदोरिया के कब्जे से 319 पाव देशी शराब व शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त शराब  कहां से एवं किससे प्राप्त की गई है के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
उल्लेखनीय भूमिका- अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी को पकडने में चौकी प्रभारी नुनसर उप निरीक्षक विपिन तिवारी, प्रधान आरक्षक रूपेश लोधी, आरक्षक राघवेन्द्र, प्रदीप की सराहनीय भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

न्याय और समाजसेवा के प्रहरी भगवान दास मिश्रा पुनः बने पी एल

Newsdesk

प्याऊ या भ्रष्टाचार का अड्डा? रेलवे स्टेशन चौराहे पर प्यासे राहगीरों के साथ छलावा

Newsdesk

लालबर्रा क्षेत्रवासियों की कई वर्षों की मांग आज पूरी हुई-अनुभा मुंजारे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading