37.5 C
Jabalpur
May 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

100 वर्ष पुराने कोसम वृक्ष की छाया में सम्पन्न हुआ सर्वधर्मस्थल का भव्य प्राण-प्रतिष्ठा समारोह



जबलपुर। गोरैया घाट स्थित अनूप विहार एडब्ल्यूएचओ कॉलोनी में 15 मई को आस्था, श्रद्धा एवं सामाजिक एकता का अनुपम संगम देखने को मिला, जब नव-निर्मित सर्वधर्मस्थल में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अनूप विहार के अनेक सदस्य एवं उनके परिवारजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ उपस्थित रहे। पूरे वातावरण में भक्ति, आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक सौहार्द की अद्भुत अनुभूति देखने को मिली।

इस विशेष अवसर की जानकारी प्राप्त होने पर कैंट क्षेत्र के विधायक माननीय अशोक रोहाणी, अखिलेश जैन डायरेक्टर कोल इंडिया एवं नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज ने अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर समारोह में सहभागिता की। उन्होंने सर्वधर्मस्थल पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा उपस्थित महिलाओं से देवी-देवताओं के समक्ष आशीर्वाद प्राप्त कर नारी शक्ति के सम्मान का संदेश दिया।

समारोह के दौरान माननीय अशोक रोहाणी एवं  नगर निगम अध्यक्ष ने अनूप विहार के सदस्यों से कॉलोनी की समस्याओं एवं विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

अनूप विहार में निर्मित यह सर्वधर्मस्थल केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, एकता और सनातन संस्कृति का जीवंत प्रतीक बनकर उभरा है। लगभग 100 वर्ष पुराने कोसम वृक्ष की छाया में निर्मित यह स्थल सभी जाति, वर्ग एवं समुदाय के लोगों को एक सूत्र में जोड़ने का प्रेरणादायी प्रयास है।

इस पुनीत कार्य को साकार करने में कर्नल दीपक अग्रवाल, विंग कमांडर सतीश शर्मा, कर्नल राजेश मिश्रा, जतिंदर फ़्लोरा,  बिटटू बेदी,  डी.के. बाजपेयी एवं अनिल द्विवेदी की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही। उनके समर्पण, सहयोग एवं अथक प्रयासों से यह सपना साकार हो सका।

समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने सर्वधर्मस्थल को सामाजिक एवं सांस्कृतिक चेतना का केंद्र बताते हुए इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत माना। पूरे आयोजन ने यह संदेश दिया कि जब समाज एकजुट होकर श्रद्धा और सद्भावना के साथ आगे बढ़ता है, तब असंभव कार्य भी सहज रूप से संभव हो जाते हैं।
इस अवसर पर संजय यादव, संदीप रजक और अमर सिंह महोबिया आदि उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाअभियान जिला प्रशिक्षण वर्ग का हुआ आयोजन

Newsdesk

आतिशबाजी विक्रेताओं और निर्माणकर्ताओं के भंडार गृहों का किया गया निरीक्षण

Newsdesk

पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय में कौशल विकास हेतु समझौता ज्ञापन संपन्न

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading