33.7 C
Jabalpur
May 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आश्रम के लिए जमीन दिलाने के नाम पर साध्वी से 20 लाख की ठगी

जबलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में आश्रम के लिए जमीन दिलाने का झांसा देकर एक साध्वी से 20 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है।  पुलिस के अनुसार साध्वी आत्म निष्ठा उर्फ लता सिंह ठाकुर (50), निवासी मन्नूलाल अस्पताल के पास कोतवाली ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि कुछ वर्ष पहले उनकी पहचान परविंदर गुजराल उर्फ मोंटी गुजराल से हुई थी, जो नियमित रूप से गौमुख आश्रम आता-जाता था। साध्वी के अनुसार आरोपी स्वयं को प्रॉपर्टी डीलर और राजनीतिक एवं प्रशासनिक पहुंच वाला व्यक्ति बताता था। इसी भरोसे पर उन्होंने आश्रम निर्माण के लिए 2 से 3 एकड़ जमीन दिखाने को कहा। आरोपी ने बरेला बायपास क्षेत्र में जमीन दिखाते हुए उसे अपनी संपत्ति बताया और 10 लाख रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से कुल 30 लाख रुपए में सौदा तय किया।
शिकायत के मुताबिक 20 लाख रुपए अग्रिम राशि के रूप में दिए गए, जबकि शेष 10 लाख रुपए रजिस्ट्री के समय देने की बात तय हुई थी। आरोप है कि आरोपी ने विश्वास का फायदा उठाकर आश्रम के नाम पर पैसे ले लिए। इसमें से करीब 11 लाख 60 हजार रुपए गूगल पे के माध्यम से अलग-अलग किश्तों में आरोपी के खाते में भेजे गए, जबकि बाकी रकम आरोपी ने आश्रम पहुंचकर नकद ली। साध्वी ने बताया कि जमीन खरीदने के लिए उन्होंने रिश्तेदारों और परिचितों से उधार लेकर रकम जुटाई थी। आरोपी लगातार दो महीने में रजिस्ट्री कराने का आश्वासन देता रहा, लेकिन बाद में और पैसों की मांग करने लगा। जब साध्वी ने जमीन के दस्तावेज मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगा। जांच करने पर पता चला कि जिस जमीन को आरोपी अपनी बता रहा था, वह किसी अन्य किसान की थी।

अन्य ख़बरें

सभी संभागों में जल समस्या का समाधान करने नगर निगम द्वारा लगाया गया जल चौपाल

Newsdesk

जेडीए के नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप जैन को ‘स्टेडियम किंग्स परिवार’ ने दी बधाई, शहर के विकास की जताई उम्मीद

Newsdesk

सांसद आशीष दुबे का मझोली पूर्व मंडल के ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क प्रवास संपन्न

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading