चौतरफा विकास कार्यो से बदल रही है संस्कारधानी की तस्वीर – महापौर श्री अन्नू**शहर विकास और स्वच्छता अभियान महापौर ने शहर के प्रबुद्धजनों से की चर्चा – महापौर के साथ सभी ने लिया स्वच्छता का संकल्प*
*डुमना रोड़ स्थित होटल हिल्टन में आयोजित संवाद कार्यक्रम में महापौर ने प्रस्तुत किये साढ़े तीन साल में कराये गए विकास कार्यो का खाका*
*दो घंटे से अधिक चर्चा में शहर में ऐतिहासिक रूप से कराये गए चौतरफा विकास कार्यो की जानकारी पाॅवर प्वाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से शहर के गणमान्यजनों, प्रबुद्धजनों, तकनीकि विशेषज्ञों, उद्योगपतियों और व्यापारियों के समक्ष किये प्रस्तुत*
*जबलपुर को स्वच्छता में नम्बर 1 बनाने महापौर, अध्यक्ष, एम.आई.सी. सदस्यों, पार्षदों और निगमायुक्त ने भरवाए फीडबैक फार्म*
जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर अब एक महानगर के रूप में अपनी नई और भव्य पहचान बनाने की ओर तेजी से अग्रसर है। शहर में पिछले साढ़े तीन वर्षों में हुए ऐतिहासिक और चैतरफा विकास कार्यों ने यहाँ की तस्वीर को पूरी तरह बदल दिया है। यह उद्गार महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने 17 मई 2026 को डुमना रोड स्थित होटल हिल्टन में आयोजित भव्य संवाद कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए। शाम 6 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्ध नागरिक, तकनीकी विशेषज्ञ, उद्योगपति, व्यापारी और प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
*पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन से दिखाया साढ़े तीन साल के विकास कार्य*
दो घंटे से अधिक समय तक चले इस संवाद कार्यक्रम में महापौर श्री अन्नू ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से नगर निगम प्रशासन द्वारा पिछले साढ़े तीन साल में किए गए अभूतपूर्व कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने अधोसंरचना विकास, सड़कों के चैड़ीकरण, अत्याधुनिक पेयजल प्रणालियों, प्रकाश व्यवस्था और शहर के सुंदरीकरण के लिए उठाए गए कदमों की विस्तार से जानकारी दी। महापौर ने कहा कि देवतुल्य नागरिकों के सहयोग और एमआईसी सदस्यों व पार्षदों की टीम वर्क का ही नतीजा है कि आज शहर का हर कोना विकास की मुख्यधारा से जुड़ चुका है।
*स्वच्छता अभियान और नंबर 1 का संकल्प*
संवाद कार्यक्रम का मुख्य केंद्र बिंदु स्वच्छ भारत अभियान और स्वच्छ सर्वेक्षण रहा। महापौर ने शहर के प्रबुद्धजनों से जबलपुर को स्वच्छता के शिखर पर ले जाने के लिए सीधा संवाद किया। इस दौरान महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, एम.आई.सी. सदस्य डाॅं. सुभाष तिवारी, दामोदर सोनी, विवेकराम सोनकर, श्रीमती अंशुल राघवेन्द्र यादव, श्रीमती माधुरी सोनकर, श्रीमती रेनू कोरी,श्रीमती रजनी साहू, श्रीमती अंजना मनीष अग्रहरी, श्रीमती मधुवाला राजपूत, श्रीमती रजनी सुरेन्द्र साहू, श्रीमती संतोषी ठाकुर, श्रीमती शारदा कुशवाहा, श्याम कन्नौजिया,निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने खुद उपस्थित रहकर सभी गणमान्य नागरिकों से स्वच्छता फीडबैक फॉर्म भरवाए। कार्यक्रम में मौजूद शहर के प्रबुद्धजनों, व्यापारियों और उद्योगपतियों ने न केवल विकास कार्यों की सराहना की, बल्कि जबलपुर को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने के लिए प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का सामूहिक संकल्प भी लिया।
चर्चा कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकगण, प्रबुद्धजन, तकनीकि विशेषज्ञ, उद्योगपति और व्यापारी संगठन के पदाधिकारी और नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।


