22.8 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आरोह 2026 में संस्कृति और मनोरंजन का संगम

_कला, नृत्य और संगीत से खिलाड़ियों में बढ़ा आत्मविश्वास_
कुरई/सिवनी – ग्रीष्मकालीन शिविर के अंतर्गत कुरई ब्लॉक में खिलाड़ियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए “संस्कृति एवं मनोरंजन” विषय पर विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी कलेक्टर श्री अनिल कुमार राठौर एवं पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी के मार्गदर्शन तथा जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती मनु धुर्वे के निर्देशन में क्रीड़ा परिसर कुरई में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और खिलाड़ियों को खेल के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, कला और मनोरंजन से जोड़ते हुए उनके भीतर छुपी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और मंच संचालन क्षमता को विकसित करना था। सत्र में नृत्य प्रशिक्षक श्री नरेंद्र पवार मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को नृत्य, संगीत एवं कला के महत्व से अवगत कराते हुए बताया कि कला व्यक्ति के मानसिक तनाव को कम करने के साथ उसकी एकाग्रता और आत्मविश्वास को भी मजबूत करती है।
उन्होंने खिलाड़ियों को नृत्य और संगीत के माध्यम से शारीरिक लचीलापन, समयबद्धता, अभिव्यक्ति कला और मंच प्रस्तुति के व्यावहारिक गुर सिखाए। सत्र के दौरान मनोरंजक गतिविधियों और संवादात्मक प्रस्तुतियों ने बच्चों में नया उत्साह भर दिया। खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने भी पूरे उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
पंजीयन के लिए अंतिम अवसर
शिविर प्रबंधन द्वारा जानकारी दी गई कि “आरोह 2026” अभियान में शामिल होने के लिए अब कुछ ही दिन शेष हैं। इच्छुक खिलाड़ियों एवं विद्यार्थियों से शीघ्र पंजीयन कराने की अपील की गई है ताकि वे इस विशेष प्रशिक्षण शिविर का लाभ उठा सकें।
यह आयोजन ब्लॉक युवा समन्वयक एवं प्रशिक्षक प्रभारी निकेश पद्माकर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक वारिस तुमडाम सहित अन्य खिलाड़ी, विद्यार्थी एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

चलती कार में हथियार लहराने का वीडियो वायरल, युवक पर कार्रवाई

Newsdesk

रुपये और मोबाइल छीनने वाला लुटेरा चंद घंटों में गिरफ्तार

Newsdesk

प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने वाला पान दुकान संचालक गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading