33.7 C
Jabalpur
May 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आत्मरक्षात्मक खेल युवतियों के लिए मैदान के बाहर भी बन रहे सुरक्षा कवच

आरोह 2026” ग्रीष्मकालीन कराते खेल प्रशिक्षण शिविर में आत्मरक्षात्मक खेलों के प्रति बच्चों, विशेषकर बालिकाओं का रुझान लगातार बढ़ रहा है। शिविर में 5 वर्ष से 18 वर्ष आयु तक के बच्चों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है, जिसमें लगभग 50 से अधिक बालिकाएं शामिल हैं। बालिकाओं की संख्या बालकों से अधिक होना इस बात का संकेत है कि अभिभावक और युवतियां आत्मरक्षा खेलों के महत्व को गंभीरता से समझ रहे हैं।

अभिभावकों और प्रतिभागी बालिकाओं का कहना है कि कराते जैसे आत्मरक्षात्मक खेल केवल मैदान में शारीरिक और मानसिक मजबूती ही नहीं देते, बल्कि जीवनभर युवतियों के लिए सुरक्षा कवच और आत्मविश्वास का माध्यम बनते हैं। मुलना स्टेडियम स्थित खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कराते सेंटर में जिला खेल अधिकारी श्री राहुल बारेसा के मार्गदर्शन में जिला कराते प्रशिक्षक श्री सजिन्द्र कृष्णन द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे एवं शाम 5:00 बजे आयोजित किया जा रहा है।

शिविर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण के साथ-साथ खिलाड़ियों की फिटनेस और मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए शाम के अभ्यास के बाद जुंबा डांस के माध्यम से व्यायाम भी कराया जा रहा है। कराते शिविर में अन्य रचनात्मक एवं खेल गतिविधियों को शामिल किए जाने से अभिभावकों और खिलाड़ियों में “आरोह 2026” समर कैंप के प्रति उत्साह लगातार बढ़ रहा है। जिला खेल विभाग ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी क्यूआर कोड एवं ऑनलाइन पंजीयन के माध्यम से शिविर में अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

अन्य ख़बरें

सभी संभागों में जल समस्या का समाधान करने नगर निगम द्वारा लगाया गया जल चौपाल

Newsdesk

जेडीए के नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप जैन को ‘स्टेडियम किंग्स परिवार’ ने दी बधाई, शहर के विकास की जताई उम्मीद

Newsdesk

सांसद आशीष दुबे का मझोली पूर्व मंडल के ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क प्रवास संपन्न

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading