33.7 C
Jabalpur
May 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जनगणना 2027 के तहत मकान सूची करण एवं मकान गणना का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण


295 एचएलबी में मकान गणना का शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण
शहडोल 18 मई 2026-  जिले में जनगणना 2027 के तहत मकान सूची करण एवं मकान गणना का कार्य 01 मई से किया जा रहा है। कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी डॉ. केदार सिंह ने बताया कि इस कार्य हेतु ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों को मिलाकर 13 चार्ज बनाए गए हैं। जिले में 1990 एचएलबी बनाए गए हैं। जिन में से 295 एचएलबी द्वारा मकान गणना का शत-प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। जिले में गणना मकानों की अनुमानित संख्या 349461 है। जिसमें से 316913 मकानों की गणना पूरी कर ली गई है।  इस प्रकार जिले में 90.69 प्रतिशत मकान गणना का कार्य पूरा कर लिया गया है।
अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री सरोधन सिंह ने बताया कि ब्यौहारी ग्रामीण चार्ज में 349 एचएलबी है जिनमें से 47 एचएलबी द्वारा मकान गणना का शत-प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। यहां अनुमानित मकान गणना संख्या 56455 के विरूद्ध 44468 मकानों की गणना पूरी कर ली गई है। उपलब्धि 78.77 प्रतिशत है। जयसिंहनगर ग्रामीण चार्ज में 379 एचएलबी है जिनमें से 30 एचएलबी द्वारा मकान गणना का शत-प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। यहां अनुमानित मकान गणना संख्या 63425 के विरूद्ध 52707 मकानों की गणना पूरी कर ली गई है। उपलब्धि 83.10 प्रतिशत है। सोहागपुर ग्रामीण चार्ज में 269 एचएलबी है जिनमें से 132 एचएलबी द्वारा मकान गणना का शत-प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। यहां अनुमानित मकान गणना संख्या 50446 के विरूद्ध 48750 मकानों की गणना पूरी कर ली गई है। उपलब्धि 96.64 प्रतिशत है।
बुढ़ार ग्रामीण चार्ज में 142 एचएलबी है जिनमें से 06 एचएलबी द्वारा मकान गणना का शत-प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। यहां अनुमानित मकान गणना संख्या 25642 के विरूद्ध 25540 मकानों की गणना पूरी कर ली गई है। उपलब्धि 99.60 प्रतिशत है।
गोहपारू ग्रामीण चार्ज में 205 एचएलबी है जिनमें से 21 एचएलबी द्वारा मकान गणना का शत-प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। यहां अनुमानित मकान गणना संख्या 30758 के विरूद्ध 34775 मकानों की गणना पूरी कर ली गई है। उपलब्धि 113.06 प्रतिशत है।
जैतपुर ग्रामीण चार्ज में 293 एचएलबी है जिनमें से 30 एचएलबी द्वारा मकान गणना का शत-प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। यहां अनुमानित मकान गणना संख्या 50611 के विरूद्ध 48834 मकानों की गणना पूरी कर ली गई है। उपलब्धि 96.49 प्रतिशत है।

नगरीय क्षेत्र खांड नगर पंचायत चार्ज में 17 एचएलबी है जिनमें से 02 एचएलबी द्वारा मकान गणना का शत-प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। यहां अनुमानित मकान गणना संख्या 3278 के विरूद्ध 2710 मकानों की गणना पूरी कर ली गई है। उपलब्धि 82.67 प्रतिशत है। नगरीय क्षेत्र ब्यौहारी नगर पंचायत चार्ज में 42 एचएलबी है जिनमें से 11 एचएलबी द्वारा मकान गणना का शत-प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। यहां अनुमानित मकान गणना संख्या 9037 के विरूद्ध 8212 मकानों की गणना पूरी कर ली गई है। उपलब्धि 90.87 प्रतिशत है। नगरीय क्षेत्र जयसिंहनगर नगर पंचायत चार्ज में 16 एचएलबी है जिनमें से 06 एचएलबी द्वारा मकान गणना का शत-प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। यहां अनुमानित मकान गणना संख्या 3494 के विरूद्ध 3231 मकानों की गणना पूरी कर ली गई है। उपलब्धि 92.47 प्रतिशत है। नगरीय क्षेत्र शहडोल नगर पालिका चार्ज में 142 एचएलबी है जिनमें से 05 एचएलबी द्वारा मकान गणना का शत-प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। यहां अनुमानित मकान गणना संख्या 31748 के विरूद्ध 23949 मकानों की गणना पूरी कर ली गई है। उपलब्धि 75.43 प्रतिशत है। नगरीय क्षेत्र बकहो नगर पंचायत चार्ज में 40 एचएलबी है जिनमें से 0 एचएलबी द्वारा मकान गणना का शत-प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। यहां अनुमानित मकान गणना संख्या 5556 के विरूद्ध 5486 मकानों की गणना पूरी कर ली गई है। उपलब्धि 98.74 प्रतिशत है। नगरीय क्षेत्र बुढ़ार नगर पंचायत चार्ज में 29 एचएलबी है जिनमें से 0 एचएलबी द्वारा मकान गणना का शत-प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। यहां अनुमानित मकान गणना संख्या 5718 के विरूद्ध 5809 मकानों की गणना पूरी कर ली गई है। उपलब्धि 101.59 प्रतिशत है। नगरीय क्षेत्र धनपुरी नगरपालिका चार्ज में 67 एचएलबी है जिनमें से 05 एचएलबी द्वारा मकान गणना का शत-प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। यहां अनुमानित मकान गणना संख्या 13293 के विरूद्ध 12442 मकानों की गणना पूरी कर ली गई है। उपलब्धि 93.60 प्रतिशत है।

अन्य ख़बरें

सभी संभागों में जल समस्या का समाधान करने नगर निगम द्वारा लगाया गया जल चौपाल

Newsdesk

जेडीए के नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप जैन को ‘स्टेडियम किंग्स परिवार’ ने दी बधाई, शहर के विकास की जताई उम्मीद

Newsdesk

सांसद आशीष दुबे का मझोली पूर्व मंडल के ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क प्रवास संपन्न

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading