34.3 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह 2026

  मध्य प्रदेश शासन  खेल एवं कल्याण विभाग भोपाल के निर्देश अनुसार जिला खेल अधिकारी राहुल बरेसा के मार्गदर्शन में विकासखंड स्तर पर आयोजित ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण प्रतिदिन किया जा रहा है जिसमें विकासखंड कटंगी  ब्लॉक युवा समन्वयक संतोष पारधी के साथ शासकीय सांदीपनि विद्यालय कटंगी में कराटे प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण करते हुए  खिलाड़ियों को प्रशिक्षक द्वारा सिखाए गए खेल की बारिकिओ को बताया गया एवं खेल से सदैव जुड़े रहने के लिए  शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए प्रतिदिन प्रशिक्षण लेने की जानकारी दी गई  तथा कराटे सहायक प्रशिक्षिका उर्वशी चौधरी को प्रशिक्षण शिविर में अधिक से अधिक खिलाड़ी को सम्मिलित करने हेतु कहा गया इसके उपरांत तहसील तिरोड़ी में आयोजित ग्रीष्मकालीन फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया गया जिसमें फुटबॉल प्रशिक्षक जितेंद्र अहिरवार तथा खिलाड़ियों को  जिला खेल अधिकारी के द्वारा एक फुटबॉल भेंट की गई इस प्रशिक्षण शिविर में सभी खिलाड़ी प्रशिक्षक तथा तिरोड़ी सरपंच फिरोज खान  उपस्थित रहे

अन्य ख़बरें

मादक पदार्थों के खिलाफ जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 42 किलो नशे का सामान जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

इंदौर से वसूली करने आए व्यापारी से लूट का खुलासा, 24 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

राहुल गांधी और पाकिस्तान की भाषा में कोई अंतर नहीं दिखाई देता : नितेश राणे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading