*जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज की 160 छात्राओं ने दिया स्वच्छता फीडबैक
*एडिशनल कमिश्नर ने समझाया स्वच्छता फीडबैक का महत्व*
जबलपुर, 19 मार्च 2026
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को गति देने और शहर को स्वच्छता के शिखर पर ले जाने के उद्देश्य से जबलपुर नगर निगम द्वारा एक विशेष जागरूकता एवं फीडबैक कार्यक्रम का आयोजन शहर में लगातार किया जा रहा है। इसी कड़ी में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के कुशल निर्देशन में यह कार्यक्रम जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज राँझी में संपन्न हुआ, जिसमें कॉलेज की 160 छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर अपना अमूल्य फीडबैक दर्ज कराया।
*छात्र-छात्राओं से संवाद और महत्व पर चर्चा*
कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर अरविंद शाह ने इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए स्वच्छ सर्वेक्षण के महत्व को रेखांकित किया और बताया कि कैसे युवा शक्ति शहर की रैंकिंग और उसकी सूरत बदलने में सबसे बड़ी भूमिका निभा सकती है। उन्होंने छात्राओं को स्वच्छता ऐप का उपयोग करने और अपने आस-पास के वातावरण को साफ रखने के लिए प्रेरित किया।
अधिकारियों और कॉलेज प्रबंधन की गरिमामयी उपस्थिति
इस विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए नगर निगम और कॉलेज प्रबंधन की पूरी टीम मुस्तैद नजर आई।
इस अवसर पर राजीव चंडोक प्रिंसिपल, जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज जिन्होंने युवाओं को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। मनीष तड़से उद्यान अधिकारी सौरभ उपयंत्री आनंद मिश्रा राजस्व अधिकारी नरेश शर्मा संभागीय अधिकारी
नरेंद्र सिंह ठाकुर राजस्व निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।
*युवाओं ने ली स्वच्छता की जिम्मेदारी*
कॉलेज परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर छात्राओं में खासा उत्साह देखा गया। 160 छात्राओं ने न केवल फीडबैक फॉर्म भरे, बल्कि यह संकल्प भी लिया कि वे स्वयं जागरूक रहकर अपने परिवार और समाज को भी स्वच्छता के प्रति सचेत करेंगी। कॉलेज के प्रिंसिपल श्री राजीव चंडोक ने नगर निगम के इस प्रयास की सराहना की और आश्वस्त किया कि इंजीनियरिंग कॉलेज का हर छात्र शहर को नंबर वन बनाने में अपना योगदान देगा।


