33.7 C
Jabalpur
May 21, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

प्रेम विवाह से नाराज पत्नी के परिजनों ने गुरंदी बाजार में दंपती को रोका, मारपीट कर युवक के सिर में स्टील के कड़े से किया हमला

जबलपुर। प्रेम विवाह को लेकर उपजे पारिवारिक विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। ओमती थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी के परिजनों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना में युवक के सिर में चोट आई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, गुरंदी निवासी 24 वर्षीय सुमित सोनकर सब्जी का व्यवसाय करता है। उसने बेलबाग थाना क्षेत्र के घमापुर चौक, चंपालाल का बाड़ा निवासी अंशिका सोनकर से प्रेम विवाह किया था। इसी बात को लेकर अंशिका के परिजन नाराज बताए जा रहे थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, 18 मई की शाम करीब 5:30 बजे सुमित अपनी पत्नी अंशिका को लेकर अपने घर भरतीपुर गुरंदी बाजार जा रहा था। जैसे ही दोनों न्यू मछली मार्केट के सामने गुरंदी बाजार भरतीपुर पहुंचे, तभी वहां पहले से मौजूद शुभम सोनकर और रिंकू सोनकर ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अंशिका सोनकर के साथ मारपीट करने लगे।

सुमित ने जब पत्नी के साथ मारपीट का विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। इसी दौरान शुभम सोनकर ने अपने हाथ में पहने स्टील के कड़े से सुमित के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसके सिर से खून निकलने लगा।

घटना देखकर रौनक और राजदीप बचाने के लिए दौड़े, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। आरोपियों ने धमकी दी कि आज तो बच गया, दोबारा मिला तो जान से खत्म कर देंगे।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 118(1), 351(3) और 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

सभी संभागों में जल समस्या का समाधान करने नगर निगम द्वारा लगाया गया जल चौपाल

Newsdesk

जेडीए के नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप जैन को ‘स्टेडियम किंग्स परिवार’ ने दी बधाई, शहर के विकास की जताई उम्मीद

Newsdesk

सांसद आशीष दुबे का मझोली पूर्व मंडल के ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क प्रवास संपन्न

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading