42.3 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

मदनमहल फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी मोटर साइकिल को मारी टक्कर, दो युवक घायल

जबलपुर। मदनमहल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही मोटर साइकिल की टक्कर से दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, नरसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में शंकर मंदिर के पास रहने वाले 28 वर्षीय शैलेन्द्र बाथरे मोबाइल दुकान चलाते हैं। वे अपने दोस्त यशराज चढ़ार की मोटर साइकिल क्रमांक MP 49 MF 6117 से जबलपुर आए थे। उनके साथ दूसरी मोटर साइकिल क्रमांक MP 49 MJ 1014 पर उनका भाई यशवंत उर्फ यश रजक और राज चढ़ार भी अलग से आ रहे थे। चारों युवक नरसिंहपुर से जबलपुर के गोरखपुर बाजार में कपड़ों की शॉपिंग करने के लिए निकले थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, चारों युवक जब मदनमहल फ्लाईओवर से छोटी लाइन फाटक की ओर जा रहे थे, तभी महानद्दा तालाब के सामने मोटर साइकिल क्रमांक MP 20 NS 5635 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए यशवंत उर्फ यश रजक की मोटर साइकिल को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से यशवंत उर्फ यश रजक और राज चढ़ार को हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक छोटी लाइन फाटक की ओर भाग गया।

शैलेन्द्र बाथरे और यशराज चढ़ार ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सुधा अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 281 और 125(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

मादक पदार्थों के खिलाफ जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 42 किलो नशे का सामान जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

इंदौर से वसूली करने आए व्यापारी से लूट का खुलासा, 24 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

राहुल गांधी और पाकिस्तान की भाषा में कोई अंतर नहीं दिखाई देता : नितेश राणे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading