पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातयात सुश्री अंजना तिवारी वं नगर पुलिस अधीक्षक कैंट श्री उदयभान बागरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री मधुर पटेरिया के मार्ग दर्शन में थाना कैंट एवं गाहलपुर की टीम द्वारा अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 497 पाव देशी शराब तथा 2 दुपहिया वाहन जप्त किये गये है।
थाना प्रभारी केन्ट श्री पुष्पेन्द्र पटले ने बताया कि दिनांक 19/5/26 की रात दौरान भ्रमण के विश्वसनीय मुखबिर के सूचना प्राप्त हुयी कि एक व्यक्ति बिना नम्बर की ग्रे रंग की एक्सेस दोपहिया वाहन मे अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब लेकर सदर तरफ आ रहा है, सूचना पर योध्दा चौक मे दबिश दी जहॉ एक एक्सेस मोटर साईकल योध्दा चौक से सप्लाई डिपो रोड से मुर्गी ग्राउड तरफ जाते दिखा जो पुलिस को देखकर तेजी से भागने लगा जिसका पीछा करते हुये मुर्गी ग्राउड मे पकड़ा गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम केशव पटेल उर्फ अम्मू उम्र 29 साल निवासी खेरमाई माता मंदिर के बाजू मे नया कंचनपुर थाना आधारताल बताया जो एक्सेस बिना नम्बर में रखे खाकी रंग के 05 कार्टून में 250 पाव एवं वाहन की ढिक्की में रखे 50 पाव देशी शराब कीमती 22500 रूपये के रखे मिले आरोपी केशव पटेल के कब्जे से 300 पाव देशी शराब मय बिना नम्बर की एक्सिस के जप्त करते हुए आरोपी के विरूध् धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय भूमिका – अवैध शराब स्कूटी सहित जप्त करने में उप निरीक्षक मनोज पंच बुद्धए, सउनि राजेश बकोडे , प्रधान आरक्षक भूपेन्द्र पटेल, आरक्षक योगेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।
थाना प्रभारी गोहलपुर श्री रीतेश पाण्डे ने बताया कि दिनांक 19.05.2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुयी कि, दो व्यक्ति मोटर साइकिल से अवैध शराब बिक्री हेतु लेकर अहमद नगर होते हुये निकलने वाले है सूचना पर मुखबिर के बताये हुए स्थान पर दबिश दी गयी, अहमद नगर नाले के पास दो व्यक्ति मोटरसाइकिल बजाज प्लेटिना से आते हुये दिखे जिन्होने पिठ्ठू बैग टांगा हुआ था एवं बीच मे एक थैला भी रखे हुये थे। जो पुलिस को आता देखकर अपनी मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा। नाम पता पूछने पर मोटर साइकिल चालक ने अपना नाम वेदांत शुक्ला उम्र 30 वर्ष निवासी जूनियर हाउसिंग बोर्ड कालोनी महाराजपुर थाना आधारताल एवं पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम जयकुमार उम्र 44 वर्ष निवासी हरदौल मंदिर के पीछे सिंधी कैम्प थाना हनुमानताल बताया। दोनो के कब्जे से मिले दो पिठ्ठू बैग एवं बीच मे रखे थैले को चैक किया जिसमे कुल 197 पाव देशी शराब रखी मिली जिसे मोटर सायकिल सहित जप्त करते हुये आरोपियो के विरूद्ध धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयीं ।


