34.3 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत हार्दिक कोष्टा को मिला नया जीवन


जबलपुर। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) और आयुष्मान भारत योजना के तहत 06 वर्षीय बालक हार्दिक कोष्टा (पिता: दिलीप कोष्टा, निवासी: फूटाताल, बधैया मोहल्ला, रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड, जबलपुर) का हृदय रोग का सफल सर्जरी उपचार किया गया।
जिला प्रबंधक सुभाष शुक्ला के अनुसार, आर.बी.एस.के. टीम (डॉ. अमजद खान, डॉ. श्यामलाल साहू, फार्मासिस्ट शरद पटैल एवं ए.एन.एम. श्रीमति ज्योति कुशवाहा) ने स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान हार्दिक में हृदय रोग की पहचान की। तत्पश्चात जिला अस्पताल के विशेषज्ञ एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवीन कोठारी के मार्गदर्शन में बालक का रजिस्ट्रेशन कर बडेरिया मैट्रोप्राइम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, जबलपुर में रेफर किया गया।
विगत 18 मई को बालक की निःशुल्क सर्जरी सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई, जिससे हार्दिक को नया जीवन मिला।
सर्जरी के बाद बालक के परिवार ने मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन, जिला कलेक्टर जबलपुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन, आर.बी.एस.के. टीम तथा बडेरिया मैट्रोप्राइम हॉस्पिटल की टीम का आभार व्यक्त किया।

अन्य ख़बरें

मादक पदार्थों के खिलाफ जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 42 किलो नशे का सामान जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

इंदौर से वसूली करने आए व्यापारी से लूट का खुलासा, 24 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

राहुल गांधी और पाकिस्तान की भाषा में कोई अंतर नहीं दिखाई देता : नितेश राणे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading