33.7 C
Jabalpur
May 21, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

रोम: इटली के राष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी, द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत बनाने पर जोर



रोम, 20 मई  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को रोम में इतालवी राष्ट्रपति सर्जियो मत्तारेला से मुलाकात की। पीएम ने बताया कि इस दौरान व्यापार, प्रौद्योगिकी, नवाचार, स्वच्छ ऊर्जा, एआई और सांस्कृतिक सहयोग सहित विभिन्न क्षेत्रों में संबंधों को बढ़ाने पर चर्चा की गई।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “मैंने रोम में राष्ट्रपति सर्जियो मत्तारेला से मुलाकात की। हमने भारत और इटली के बीच मित्रता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की, जिनमें व्यापार, निवेश और सांस्कृतिक संबंध शामिल हैं।”

पीएम के अनुसार, एआई, क्रिटिकल मिनरल्स, अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा जैसे क्षेत्र दोनों देशों के लिए सहयोग के अवसर प्रस्तुत कर सकते हैं।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस बैठक में मौजूद रहे।

बैठक से पहले, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मत्तारेला ने एक-दूसरे का गर्मजोशी से स्वागत किया और दोनों दलों के सदस्यों से मुलाकात की।

बैठक के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इतालवी राष्ट्रपति सर्जियो मत्तारेला से भेंट की। दोनों नेताओं ने भारत-इटली की मजबूत और दीर्घकालिक साझेदारी की पुष्टि की और व्यापार, प्रौद्योगिकी, नवाचार, स्वच्छ ऊर्जा, एआई और संस्कृति समेत विभिन्न क्षेत्रों में चर्चा की। उन्होंने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर भी विचार साझा किए।”

इससे पहले मंगलवार को पीएम मोदी ने इतालवी प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी द्वारा आयोजित डिनर में भाग लिया। उन्होंने कुछ तस्वीरें भी साझा कीं और कहा कि बुधवार को वे भारत-इटली दोस्ती को और बढ़ाने पर वार्ता जारी रखने के लिए उत्सुक हैं। दोनों नेताओं ने रोम के प्रसिद्ध कोलोसियम का भी दौरा किया।

पीएम मोदी ने लिखा, “रोम पहुंचने पर, प्रधानमंत्री मेलोनी से डिनर पर मुलाकात का अवसर मिला, इसके बाद कोलोसियम का दौरा किया। हमने कई विषयों पर अपने दृष्टिकोण साझा किए। आज की वार्ता का इंतजार है, जिसमें हम भारत-इटली मित्रता को और सशक्त बनाने पर चर्चा जारी रखेंगे।”

मेलोनी ने पीएम मोदी का रोम आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, “वेलकम टू रोम, माय फ्रेंड!”

अन्य ख़बरें

संतुलित वैश्विक स्वास्थ्य विकास को बढ़ावा देना आवश्यक: 79वीं विश्व स्वास्थ्य सभा में चीन के प्रतिनिधि

Newsdesk

भारत-इटली ने 2029 तक द्विपक्षीय व्यापार 20 अरब यूरो तक पहुंचाने पर जताई सहमति

Newsdesk

मेलोडी मोमेंट : पीएम मोदी और मेलोनी के वीडियो ने तोड़ा रिकॉर्ड, कुछ घंटों में ही 112 मिलियन व्यूज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading