24.7 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

22 मई को उज्जैन रवाना होगी जिला बास्केटबॉल संघ की 14 वर्ष बालिका टीम


शहडोल 20 मई 2026-  जिला बास्केटबॉल संघ की 14 वर्ष बालिका टीम ओपन स्टेट बास्केटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 22 मई को उज्जैन के लिए रवाना होगी। यह प्रतियोगिता 23 मई 2026 से 26 मई 2026 तक उज्जैन में आयोजित की जाएगी।

जिला बास्केटबॉल संघ की टीम हर वर्ष राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करती रही है। पिछले कई वर्षों में टीम ने मध्यप्रदेश स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस वर्ष भी टीम से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

टीम के कोच राष्ट्रीय कोच श्री के.के. श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेंगी। टीम में आराध्या द्विवेदी, दाक्षी सिंह, आराध्या यादव, एंजेल साकेत, दृष्टि वशिष्ठ, अलीना खान, अद्विक खंडेलिया, अन्वी अग्रवाल, अन्वेष मिश्रा, अक्षरा बर्मन, शानवी गुप्ता एवं अवनी पॉल शामिल हैं। टीम मैनेजर की जिम्मेदारी शिप्रा द्विवेदी, अनुष्का कारागंले एवं शुभांगी अग्रवाल निभाएंगी।

गौरतलब है कि वर्ष 2025 में इंदौर में आयोजित 14 वर्ष बालिका ओपन स्टेट बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शहडोल संभाग की टीम ने इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर एवं सागर जैसी मजबूत टीमों को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था तथा इंदौर ए टीम से मुकाबले में उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया था।

जिला बास्केटबॉल संघ के सभी सदस्यों एवं खेल प्रेमियों ने टीम को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

अन्य ख़बरें

हनुमानताल पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा, 7 गिरफ्तार

Newsdesk

अवैध उत्खनन के मामले में आनंद माइनिंग कॉरपोरेशन को हाईकोर्ट से राहत नहीं

Newsdesk

41 किलो चांदी के गणेश जी हैं आस्था का केंद्र, अर्जी लगाने से पूरी होती हैं मनोकामनाएं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading