36.1 C
Jabalpur
June 20, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइम

ढाका विश्वविद्यालय में मोदी-विरोधी प्रदर्शन में 14 घायल

ढाका, 26 मार्च (आईएएनएस)| देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बांग्लादेश दौरा 26 मार्च यानि कि आज से है। ऐसे में उनकी इस निर्धारित यात्रा के खिलाफ ढाका विश्वविद्यालय के परिसर में हुए हिंसक प्रदर्शन में कम से कम 14 लोग घायल हो गए हैं।

बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की जन्म शताब्दी और बांग्लादेश की आजादी की स्वर्ण जयंती के अवसर पर पीएम मोदी शुक्रवार से लेकर शनिवार तक बांग्लादेश की यात्रा पर होंगे।

घायलों में दो पत्रकार और सरकार समर्थक बांग्लादेश छात्र लीग (बीसीएल) के दो कार्यकर्ता शामिल हैं।

ढाका विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार को पीएम मोदी की यात्रा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे वामपंथी छात्र संगठनों के कार्यकर्ता कथित तौर पर बीसीएल के हमले के शिकार हुए।

इसी दिन शहर के मोतीझील इलाके में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे जुबो ओधिकार परिषद के कार्यकर्ता भी पुलिस के साथ भिड़ गए।

‘प्रोग्रेसिव स्टूडेंट्स एलायंस’ के बैनर तले वामपंथी छात्र संगठन पीएम मोदी के दौरे के विरोध में परिसर के वीसी चत्तर इलाके में प्रदर्शन कर रहे थे। इनका आरोप है कि सत्तारूढ़ पार्टी की छात्र शाखा बांग्लादेश छात्र लीग (बीसीएल) के कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार शाम को करीब आठ बजे प्रदर्शनकारियों पर हमला किया गया।

सभी 14 घायलों का ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। जब कानून लागू करने वालों ने प्रदर्शनकारियों को बाधित किया तो झड़पें हुईं।

अन्य ख़बरें

इजरायल ने युद्धविराम के बावजूद लेबनान पर फिर हमला किया, 5 की मौत

Newsdesk

‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ थीम के साथ पेइचिंग में मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Newsdesk

सीपीग्राम्स और डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट से बढ़ रही पारदर्शिता, नागरिक-केंद्रित बन रहा शासन: डॉ. जितेंद्र सिंह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading