41.5 C
Jabalpur
May 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी ने घोषित किया इनाम

जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने विभिन्न आपराधिक मामलों में फरार चल रहे तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नगद इनाम घोषित किया है। यह इनाम उन व्यक्तियों को दिया जाएगा जो आरोपियों की गिरफ्तारी में सहयोग करेंगे, उनकी सटीक सूचना देंगे या उन्हें पकड़वाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

एसपी द्वारा जारी उद्घोषणा के अनुसार प्रत्येक आरोपी की गिरफ्तारी पर 4-4 हजार रुपये का इनाम निर्धारित किया गया है।

पहले मामले में गढ़ा थाना के अपराध क्रमांक 182/2026 में बीएनएस की धारा 36 एवं 351(2) के तहत फरार आरोपी अनुराग कुमार साहू पिता रामे साहू, निवासी ग्राम पापल, देवसर जिला सिंगरौली की गिरफ्तारी पर 4 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

दूसरे मामले में घमापुर थाना के अपराध क्रमांक 668/2025 में बीएनएस की धारा 296, 119(1), 115(2) एवं 351(2) के तहत फरार आरोपी लखन कुचबंधिया पिता गुलाब कुचबंधिया, उम्र 28 वर्ष, निवासी चांदमारी घमापुर की गिरफ्तारी पर 4 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है।

तीसरे मामले में मझोली थाना के अपराध क्रमांक 215/2026 में बीएनएस की धारा 64(1), 64(2) तथा POCSO Act की धाराओं 3, 4, 5(1) एवं 6 के तहत फरार आरोपी मोहित गौड़ उर्फ पपलू पिता नरसिंह गौड़, निवासी ग्राम जोली कॉलोनी मझोली की गिरफ्तारी पर 4 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि इन फरार आरोपियों के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

अन्य ख़बरें

गुजरात के वडनगर स्किल इंस्टीट्यूट के प्रशिक्षु देश की बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में तैनात

Newsdesk

मध्य प्रदेश : 37 जिलों में भीषण लू का अलर्ट, खजुराहो में पारा 47.4 डिग्री पर पहुंचा

Newsdesk

धर्मांतरण मामले में कार्रवाई न होने पर हिंदू सेना ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading