31.8 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आरोह 2026 में फैमिली फिटनेस डे पर मैदान में उतरा पूरा परिवार

खेल, उत्साह और पारिवारिक सहभागिता से सराबोर रहा आयोजन_
सिवनी, – प्रभारी कलेक्टर श्री अनिल कुमार राठौर एवं पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी के मार्गदर्शन तथा जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती मनु धुर्वे की उपस्थिति में “आरोह 2026” समर कैंप अभियान के अंतर्गत फैमिली फिटनेस डे का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके परिवारों को भी खेल गतिविधियों से जोड़ना रहा।

इस अवसर पर जिले के विभिन्न खेल केंद्रों में खिलाड़ियों के अभिभावकों एवं परिवारजनों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। हॉकी स्टेडियम सिवनी में आयोजित कार्यक्रम में जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती मनु धुर्वे ने कहा कि खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में परिवार का सहयोग और प्रोत्साहन अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में श्री डी.एल. गौर, श्री आदिब पटेल, श्री अशोक नाविक, श्री आशीष, श्री महेंद्र पंड्या, श्री संजू जैन एवं श्री मुमताज अली सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

पुलिस लाइन मैदान सिवनी में अभिभावकों के लिए कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता एवं खेल प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई। सही उत्तर देने वाले खिलाड़ियों को पेन एवं चॉकलेट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी नौशीन नाज के पिताजी का विशेष सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में श्री प्रदीप वर्मा, श्री अब्दुल हक खान, श्री देवेन्द्र ठाकुर, श्री बराती लाल उईके, हिमांशु गढ़पाल एवं प्रज्ञा नर्वेति सहित वरिष्ठ खिलाड़ी और अभिभावक उपस्थित रहे।

एम.एल.बी. स्कूल सिवनी में ओम शांति संस्था की गीता दीदी एवं नम्रता बहन ने खिलाड़ियों एवं अभिभावकों को सकारात्मक जीवनशैली और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में प्रेरित किया। इसके बाद संगीत के साथ फिजिकल एक्टिविटी कराई गई। कार्यक्रम में कबड्डी प्रशिक्षक एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संचालन एवं आभार प्रदर्शन श्रीमती संगीता सिंह द्वारा किया गया।

फुटबॉल स्टेडियम सिवनी में समाजसेवी श्री दिलीप सच्चानी एवं श्री देवेन्द्र ठाकुर ने खिलाड़ियों एवं परिजनों को खेल अनुशासन और भविष्य निर्माण के संबंध में मार्गदर्शन दिया। वहीं मॉडर्न स्कूल सिवनी में संचालक श्री जनक तिवारी ने खेल और शिक्षा के संतुलन पर जोर दिया।

फैमिली फिटनेस डे के इस विशेष आयोजन का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के साथ परिवारों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना रहा। अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता से खेल मैदानों का वातावरण ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता से भर गया।

अन्य ख़बरें

गढ़ा पुलिस की कार्रवाई, मेडिकल कॉलेज क्षेत्र से 4 आरोपी शराब के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

घमापुर में युवक पर पिस्टल से फायर करने की कोशिश, फायर मिस होने पर सिर पर बट से हमला

Newsdesk

इंदौर की बाइक चोरी का जबलपुर में खुलासा, गढ़ा पुलिस ने 4 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading