July 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड : राज सिंह ने जेल से छूटने के बाद कहा, ‘सीबीआई जांच से साबित हुई बेगुनाही’

बलिया, 21 मई। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में गलत पहचान के चलते गिरफ्तार किए गए राज सिंह ने जेल से रिहा होने के बाद कई चौंकाने वाले दावे किए हैं। राज सिंह ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “उन्हें लगातार डराया और हत्या करने का आरोप अपने ऊपर लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।” उन्होंने दावा किया कि अगर समय पर सीबीआई जांच नहीं होती तो उनका एनकाउंटर तक हो सकता था। उन्होंने कहा, “मुझे इस मामले में झूठे आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में मेरा कोई हाथ नहीं था। मुझे अयोध्या में एसओजी पुलिस ने गलत तरीके से गिरफ्तार किया और वहां मुझे मानसिक रूप से परेशान किया गया। वे मुझ पर एक अपराध कबूल करने का दबाव डाल रहे थे।” उन्होंने सीबीआई का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके परिवार ने सीसीटीवी फुटेज और सबूत सीबीआई को दिए थे, जिसकी वजह से उनकी बेगुनाही साबित हो सकी। उन्होंने यह भी बताया कि एक कपड़ों की दुकान से खरीदा गया कुर्ता भी उनके लिए अहम सबूत बना।

अन्य ख़बरें

रेत माफिया के खिलाफ लॉ एनफोर्समेंट की कार्रवाई; 5.5 करोड़ कैश और 15 किलो सोना बरामद

Newsdesk

झारखंड के गिरिडीह में एक करोड़ का इनामी माओवादी नक्सली मिसिर बेसरा दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

गुरुओं ने ही पढ़ाया मानवता और समरसता का पाठ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading