23.6 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जनजातीय गौरव सप्ताह के तहत चिन्हित 402 ग्रामो में दल ट्रांजिट वाक कर शासकीय योजनाओं के सेचुरेशन की ले रहे हैं जानकारी


शहडोल 21 मई 2026-  शासन द्वारा पीएमजनमन योजना एवं धरती आबा तथा उत्कर्ष ग्राम योजना के तहत जिले में चिन्हित 402 ग्रामों में गठित दलों द्वारा  ट्रांजिट वाक करते हुए जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।  साथ ही आमजनमानस को शासन द्वारा संचालित हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी देकर प्राप्त हो रहे लाभों की जानकारी प्राप्त की जा रही है।  अभियान का उद्देश्य जनजातीय वर्ग के लोगों को शासकीय योजनाओं  से पात्रता अनुसार सेचुरेशन की स्थिति में लाना है।  21 मई से 23 मई तक प्रत्येक गांव में आदि सेवा केन्द्रों में जनसुनवाई के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा हितग्राहियों को पात्रता अनुसार जिन योजनाओं का लाभ नहीं मिला है, दस्तावेजों की मांग कर उनका पंजीयन एवं लाभ दिलाने का कार्य किया जाएगा।
कलेक्टर डाॅ. केदार सिंह द्वारा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को जनपद अंतर्गत जारी कैलेण्डर के अनुसार दैनिक गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। शिविरों का आयोजन कर बैजा जनजाति के हितग्राहियों को शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं से संतृप्तिकरण का कार्य किया जाएगा।  अनुभाग स्तर पर जनजातीय गौरव सप्ताह के आयोजन की जिम्मेवारी संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को सौपी गई है।

अन्य ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान के तहत आईएसबीटी में लगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

Newsdesk

हिंदू कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

Newsdesk

91 लाख की आय, खर्च 1.68 करोड़; RDVV के पूर्व कर्मचारी नेता का कारनामा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading