32.9 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की 1 मई तक वापसी की संभावना नहीं : बाइडेन

न्यूयॉर्क, 26 मार्च (आईएएनएस)| अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने संकेत दिया है कि अमेरिकी सैनिकों को अफगानिस्तान से निकालने के लिए पूर्व डोनाल्ड ट्रंप द्वारा निर्धारित 1 मई की समय सीमा को पूरा करने की संभावना नहीं है।

गुरुवार को वाशिंगटन में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, बाइडेन ने कहा, “1 मई की समय सीमा को पूरा करना मुश्किल हो रहा है। बस सामरिक कारणों के मामले में, उन सैनिकों को बाहर निकालना मुश्किल है।”

उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने नाटो सहयोगियों से परामर्श कर रहा हैं, जिनकी वहां सेना है और “अगर हम वहां से हटते हैं, तो हम ऐसा एक सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से करने जा रहे हैं।”

एक सवाल का जवाब देते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि वह अगले साल तक अफगानिस्तान में सैनिकों के होने की संभवाना को नहीं देखते हैं।

उन्होंने कहा, “सैनिकों को लंबे समय तक वहां रखना मेरा उद्देश्य नहीं है। लेकिन सवाल यह है कि हम कैसे और किन परिस्थितियों में उस समझौते को पूरा करते हैं जो राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा सेना को हटाने को लेकर किया गया है।”

ट्रंप ने अफगानिस्तान में शांति समझौते के लिए तालिबान के साथ बातचीत शुरू की और 1 मई, 2021 को सैनिकों की स्वदेश वापसी की समय सीमा तय की थी।

अन्य ख़बरें

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी बनी (पुरुष या महिला),

Newsdesk

अमेरिका-ईरान शांति समझौते से सस्ता हुआ कच्चा तेल, कीमतों में 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट

Newsdesk

बंगाल की खाड़ी में पनडुब्बी उतारेगा पाकिस्तान, 1971 की हार के बाद पहली बार तैनाती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading