29.9 C
Jabalpur
May 23, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

खाकी का सम्मान, मानस भवन में पुलिसकर्मियों को मिला गौरव, महापौर ने बांटे सम्मान और गिफ्ट वाउचर

52 पुलिसकर्मियों को मिले सम्मान और गिफ्ट वाउचर*
सुरक्षा के असली नायकों का सम्मान हमारा कर्तव्य – महापौर*
जबलपुर। नगर निगम सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी थानों के थाना प्रभारियों और पुलिस बल के अथक परिश्रम को सम्मानित करने के लिए मानस भवन में तृतीय पुलिस सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। माँ नर्मदा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू उपस्थित रहे। इस अवसर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता की सुरक्षा में चैबीसों घंटे तैनात रहने वाले जांबाज पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाया गया।
*52 पुलिसकर्मियों को मिले सम्मान और गिफ्ट वाउचर*
कार्यक्रम के दौरान नगर निगम सीमा के सभी थाना प्रभारियों सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले 52 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप सभी को 5-5 हजार रुपये के गिफ्ट वाउचर और प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए। सम्मान पाकर पुलिसकर्मियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने इस सराहना के लिए आभार व्यक्त किया।
*सुरक्षा के असली नायकों का सम्मान हमारा कर्तव्य – महापौर*
मुख्य अतिथि महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस विभाग के हमारे साथी त्योहार हो या कोई संकट, हमेशा अपने परिवार को छोड़कर हमारी सुरक्षा के लिए डटे रहते हैं। उनका यह सम्मान उनके इसी निस्वार्थ सेवा भाव के प्रति पूरे शहर की ओर से एक छोटी सी कृतज्ञता है।
*वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और समाजसेवियों की रही गरिमामयी उपस्थिति*
कार्यक्रम को सफल बनाने में एम.आई.सी. सदस्य श्रीमती रजनी कैलाश 3, श्रीमती अंशुल राघवेंद्र यादव पार्षद श्रीमती अंजना मनीष अग्रहरि और माँ नर्मदा वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों की सराहनीय भूमिका रही। इस दौरान प्रमुख रूप से महेश, बृजेन्द्र मेवारी, वीरेन्द्र यादव, सूर्यकांत शर्मा, ऋषि अग्रवाल और मंजूशा श्रीवास्तव सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक और समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने एक सुर में पुलिस प्रशासन के कार्यों की सराहना की और इस तरह के आयोजनों को पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने के लिए बेहद जरूरी बताया।

अन्य ख़बरें

ट्विशा शर्मा केस के मुख्य आरोपी के वकील ने कहा- खुद कोर्ट में सरेंडर करना चाहता था समर्थ

Newsdesk

ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट, समर्थ सिंह को हिरासत में लेकर भोपाल रवाना हुई पुलिस

Newsdesk

वार्डों में पहुँच रही नगर निगम की जल चौपाल मौके पर ही हो रहा पानी की समस्याओं का समाधान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading