May 23, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कलेक्‍टर ने किया पनागर तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण

राजस्‍व प्रकरणों के त्‍वरित7 निराकरण के लिए दिये आवश्‍यक निर्देश जबलपुर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने आज पनागर तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर राजस्‍व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा, राजस्व वसूली एवं अतिक्रमण से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर अधिकारियों को शासन के निर्देशानुसार शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण में पाया गया कि सीमांकन एवं नामांतरण के कई प्रकरणों के निराकरण में आशाजनक प्रगति नहीं मिलने पर कलेक्टर श्री सिंह ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तहसीलदार से प्रकरणों के लंबित होने के कारण की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि आमजन से जुड़े प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण किया जाए।

राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने संबंधित राजस्व निरीक्षक को निर्धारित लक्ष्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध कॉलोनियों से जुड़े नामांतरण मामलों पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन स्तर पर अवैध कॉलोनियों के नामांतरण पर रोक लागू है, इसलिए ऐसे किसी भी प्रकरण का नामांतरण नहीं किया जाए।

अन्य ख़बरें

ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट, समर्थ सिंह को हिरासत में लेकर भोपाल रवाना हुई पुलिस

Newsdesk

वार्डों में पहुँच रही नगर निगम की जल चौपाल मौके पर ही हो रहा पानी की समस्याओं का समाधान

Newsdesk

संभागायुक्त ने गेहूं खरीदी व्यवस्थाओं एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading