May 23, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

वार्डों में पहुँच रही नगर निगम की जल चौपाल मौके पर ही हो रहा पानी की समस्याओं का समाधान



जबलपुर। शहर के नागरिकों को सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम द्वारा पहल की जा रही है। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वार्डवार जल चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।
*संजय गांधी वार्ड में लगी चौपाल, अधिकारियों ने सुनीं समस्याएँ*
अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि आज संभाग क्रमांक 16 के अंतर्गत आने वाले संजय गांधी वार्ड में जल चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में स्थानीय पार्षद श्रीमती मधुबाला सिंह,कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव और नगर निगम के अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। चौपाल के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र के नागरिकों से सीधा संवाद किया, पानी की आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया।

अन्य ख़बरें

ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट, समर्थ सिंह को हिरासत में लेकर भोपाल रवाना हुई पुलिस

Newsdesk

संभागायुक्त ने गेहूं खरीदी व्यवस्थाओं एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

Newsdesk

भेड़ाघाट को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में तेज होंगे कार्य

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading