समीक्षा बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को अपने अपने विभाग से संबंधित कार्यो को उच्च गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण कराने दिये निर्देश*
*मानसून आगमन के पूर्व नाला नालियों की सफाई करने भी स्वास्थ्य अमले को निगमायुक्त के निर्देश*
जबलपुर। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार द्वारा सुबह सफाई व्यवस्था का निरीक्षण के बाद 11 बजे से समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जल प्रदाय, सीवरेज, ई-केवाईसी, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य सभी प्रमुख विभागों के प्रगतिरत कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में निगमायुक्त श्री अहिरवार ने सभी अधिकारियों से कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने विभागों के कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करें।
*मानसून पूर्व नाला-नाली सफाई के निर्देश, वर्षा जल निकासी व्यवस्था होगी और दुरुस्त*
आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु के आगमन से पहले शहर के सभी छोटे-बड़े नालों और नालियों की सघन सफाई सुनिश्चित की जाए। वर्षा काल के दौरान कहीं भी जल-भराव की स्थिति निर्मित न हो, इसके लिए व्यवस्थित वर्षा जल निकास की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक के दौरान निगमायुक्त श्री अहिरवार ने ने शासन की जनहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन की भी प्रगति देखी। उन्होंने हितग्राहियों के ई-केवाईसी कार्य में तेजी लाने और इसे शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। शहर में चल रहे जल प्रदाय और सीवरेज नेटवर्क के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि पाइप लाइन बिछाने और मरम्मत के कार्यों को गति दी जाए ताकि नागरिकों को सुचारू रूप से मूलभूत सुविधाएं मिल सकें। सभी अधिकारी मैदानी स्तर पर उतरकर कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें।


