32.2 C
Jabalpur
May 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अनारी नदी में चला जल गंगा संवर्धन अभियान, ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प


मण्डला। मंडला जिले के विकासखंड मोहगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरिया की अनारी नदी में 22 मई को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल स्त्रोतों की साफ-सफाई एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला समन्वयक राजेंद्र चौधरी एवं विकासखंड समन्वयक नेमलाल धुर्वे के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था पेंडुर गंगा सेवा समिति पातादेई सेक्टर मुनू द्वारा संपन्न हुआ। अभियान के दौरान नदी की साफ-सफाई करते हुए ग्रामीणों को जल ही जीवन है, जल है तो कल है का संदेश दिया गया। साथ ही नदी किनारे जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन के प्रति प्रेरित किया गया। इस अवसर पर बृहद बैठक एवं संगोष्ठी के माध्यम से जल संरक्षण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में बताया गया कि इसी अनारी नदी में गत नवंबर माह में जल संरक्षण के उद्देश्य से बोरी बंधान का कार्य किया गया था। पूर्व में हर वर्ष गर्मी के मौसम में नदी सूख जाती थी, लेकिन बोरी बंधान के कारण इस वर्ष भी नदी में निर्मल एवं अविरल जल उपलब्ध है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पशु-पक्षियों एवं ग्रामीणों को दैनिक उपयोग के लिए पानी मिल रहा है। ग्रामीण सुक्खू सिंह एवं बाजारीलाल बैगा ने बताया कि बोरी बंधान के कारण इस वर्ष नदी में पानी बना हुआ है, जिससे गांव के लोगों को काफी लाभ मिल रहा है। बाजारीलाल बैगा ने परिषद, स्वयंसेवी संगठनों, प्रस्फुटन समिति, सीएमसीएलडीपी छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों के सहयोग को सराहनीय पहल बताया। विकासखंड समन्वयक नेमलाल धुर्वे ने कहा कि समय-समय पर दिए गए मार्गदर्शन एवं सामूहिक प्रयासों से जल उपलब्धता सुनिश्चित हो सकी है। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था प्रमुख मानिक लाल परते, अशोक मरावी, परामर्शदाता भागवत कोरी, प्रहलाद भारतीया, सुनील वाट्टे, कलिंग, हल्केराम, श्याम, शिवदयाल सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

रोजगार मेले में जबलपुर रेल मंडल के युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

Newsdesk

निजी स्वार्थ छोड़े, समाज मजबूत बनेगा : सांसद सा

Newsdesk

अमृत-2 योजना, सफाई व्यवस्था और नामांतरण को लेकर कांग्रेस पार्षद दल का नगर निगम पर हमला

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading