32.2 C
Jabalpur
May 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

निगमायुक्त ने किया मुख्य नालों का औचक निरीक्षणनाला नालियों की सफाई कराने दिए निर्देश

जबलपुर। वर्षा ऋतु के दौरान नागरिकों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने और सुचारू जल निकासी सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम तत्पर है। इसी कड़ी में आज नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार द्वारा संभाग क्रमांक एक एवं संभाग क्रमांक दो के मुख्य जंक्शन पॉइंट नाले का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री अहिरवार ने स्वच्छता अभियान को गति देते हुए कछपुरा भूलन नाला तथा इससे जुड़े हुए अन्य 10 सहायक नालों की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया।
शहर के प्रमुख जल निकासी मार्गों को मलबे और पॉलीथिन से मुक्त करने के लिए इस बार फिर से पोकलेन और जे.सी.बी. मशीनों का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और स्वास्थ्य अमले को निर्देशित किया कि
कछपुरा भूलन नाले सहित सभी 10 सहायक नालों की सफाई का काम बारिश शुरू होने से पहले अनिवार्य रूप से पूरा किया जाए।
उन्होंने कहा कि नालों से निकलने वाली गाद और मलबे को तुरंत मौके से हटाया जाए ताकि वह दोबारा बहकर नाले में न जा सके। संभाग क्रमांक एक और दो के मुख्य जंक्शन पॉइंट्स पर पानी का प्रवाह कहीं भी बाधित न हो, इसके लिए निरंतर मॉनिटरिंग की जाए।

अन्य ख़बरें

रोजगार मेले में जबलपुर रेल मंडल के युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

Newsdesk

निजी स्वार्थ छोड़े, समाज मजबूत बनेगा : सांसद सा

Newsdesk

अमृत-2 योजना, सफाई व्यवस्था और नामांतरण को लेकर कांग्रेस पार्षद दल का नगर निगम पर हमला

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading