32.2 C
Jabalpur
May 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

रोजगार मेले में जबलपुर रेल मंडल के युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित 19वें रोजगार मेले में देशभर के 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
जबलपुर में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण मदन महल स्थित उत्सव रेल सामुदायिक भवन में किया गया, जहां स्थानीय स्तर पर भी विशेष आयोजन आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कुल 211 सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इनमें जबलपुर रेल मंडल के 180 युवाओं के साथ डाक विभाग, बैंकिंग और रक्षा विभाग सहित अन्य केंद्रीय संस्थानों के 31 चयनित अभ्यर्थी शामिल रहे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार, राज्यसभा सदस्य सुमित्रा वाल्मीकि, सांसद आशीष दुबे, विधायक अशोक रोहाणी, अभिलाष पाण्डेय सहित रेल अधिकारी मौजूद रहे।
रोजगार मेले के तहत जबलपुर रेल मंडल में विभिन्न तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों पर नियुक्तियां दी गईं। चयनित युवाओं को सहायक लोको पायलट, जूनियर इंजीनियर, टेक्नीशियन, हेल्पर और ट्रेन मैनेजर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन नियुक्तियों से भारतीय रेलवे की कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूती एवं गति मिलेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार की यह पहल युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और सरकारी विभागों में कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से लगातार चलाई जा रही है। रोजगार मेले को लेकर जबलपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के युवाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

अन्य ख़बरें

निजी स्वार्थ छोड़े, समाज मजबूत बनेगा : सांसद सा

Newsdesk

अमृत-2 योजना, सफाई व्यवस्था और नामांतरण को लेकर कांग्रेस पार्षद दल का नगर निगम पर हमला

Newsdesk

निजी अस्पतालों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की रिपोर्ट समय पर भेजने के निर्देश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading