32.5 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयलीगल

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम पर चल रही फर्जी निवेश स्कीम को लेकर सरकार ने जारी की चेतावनी

नई दिल्ली, 24 मई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम पर चल रही फर्जी क्वांटम एआई निवेश स्कीम को लेकर सरकार ने रविवार को चेतावनी जारी की है और कहा है कि न ही केंद्र सरकार और वित्त मंत्रालय इस प्रकार की कोई निवेश योजना या प्लेटफॉर्म नहीं चला रहे हैं।  वित्त मंत्री मंत्री सीतारमण के नाम पर चलाई जा रही है इस क्वांटम एआई निवेश स्कीम में दावा किया जा रहा था कि कोई भी व्यक्ति केवल 22,000 रुपए निवेश करके बिना किसी रिस्क के सरकारी गारंटी के साथ 3 लाख रुपए तक कमा सकता है। इसके पंजीकरण की तारीख 24 मई है।

पोस्ट में आगे कहा गया कि यह स्कीम पूरी तरह से फर्जी है। केंद्र सरकार और वित्त मंत्रालय के द्वारा ऐसी कोई भी स्कीम नहीं चलाई गई है और चेतावनी दी गई है कि इस तरह की योजनाएं लोगों को धोखा देने और उनसे पैसे हड़पने के लिए बनाई गई हैं।पोस्ट में कहा कि ऐसे संदिग्ध लिंक या प्लेटफॉर्म से सावधान रहें जिनका उद्देश्य लोगों को धोखा देकर उनके पैसे हड़पना है।

 

अन्य ख़बरें

भारत के साथ एफटीए को न्यूजीलैंड की संसद से मंजूरी मिलने पर पीएम लक्सन ने जताई खुशी, दोनों देशों के बीच व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

Newsdesk

यूसीसी पर मौलाना अरशद मदनी ने उठाए सवाल, कहा-देश संविधान से चलेगा या किसी दल के एजेंडे से?

Newsdesk

‘अपराजिता-परांग ला 2026’ फतह : 30 दिन में 250 किमी का बर्फीला सफर तय कर लद्दाख पहुंची एनसीसी गर्ल्स

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading