37.7 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

ईयू आयोग की अध्यक्ष और ब्रिटिश पीएम ने अमेरिका-ईरान के संभावित समझौते का किया स्वागत

नई दिल्ली, 24 मई । यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने अमेरिका-ईरान के बीच संभावित समझौते को लेकर हो रही शांति वार्ता में प्रगति के संकेतों का स्वागत किया है। दोनों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी खुशी साझा की।उन्होंने कहा, “मैं अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की दिशा में हो रही प्रगति का स्वागत करती हूं। हमें ऐसा समझौता चाहिए जो वास्तव में तनाव कम करे, होर्मुज को फिर से खोले और बिना किसी शुल्क के पूर्ण नौवहन स्वतंत्रता की गारंटी दे।”

इसके साथ ही उर्सुला ने ये पक्का करने की जरूरत पर बल दिया कि “ईरान को परमाणु हथियार बनाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए” और उसे क्षेत्र को अस्थिर करने की भी इजाजत नहीं होनी चाहिए, चाहे सीधे तौर पर हो या अपने सहयोगी समूहों के माध्यम से।वॉन डेर लेयेन ने कहा कि यूरोप इस संघर्ष के प्रभाव को सीमित करने और एक स्थायी कूटनीतिक समाधान की दिशा में काम करने में मदद करने को तैयार है।इससे पहले यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अमेरिका-ईरान समझौते की दिशा में हो रही “प्रगति” को स्वागत योग्य बताया।उन्होंने कहा, “हमें ऐसा समझौता चाहिए जो संघर्ष को समाप्त करे और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोले, साथ ही बिना किसी शर्त और बिना किसी प्रतिबंध के नौवहन की पूर्ण स्वतंत्रता सुनिश्चित करे।

अन्य ख़बरें

रूस पर दबाव बढ़ाने की तैयारी, ईयू ने 21वें प्रतिबंध पैकेज का किया

Newsdesk

पीओके में तनावपूर्ण हालात की ब्रिटेन में चर्चा, 50 सांसदों ने यूके की विदेश सचिव यवेट कूपर को लिखी चिट्ठी

Newsdesk

दक्षिण कोरिया में ‘बैलेट पेपर’ मामले ने पकड़ा तूल, पीएम बोले ‘मताधिकार लोकतंत्र की नींव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading