39.9 C
Jabalpur
May 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शास्त्री ब्रिज की बदहाल स्थिति से बढ़ी लोगों की चिंता


जबलपुर। शहर के गोरखपुर और मदनमहल क्षेत्र को आपस में जोड़ने वाला ऐतिहासिक शास्त्री ब्रिज इन दिनों बदहाल स्थिति का शिकार बना हुआ है। वर्षों से उचित रखरखाव नहीं होने के कारण ब्रिज की मजबूती पर सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लंबे समय से ब्रिज के आसपास उगे पेड़ों की कटाई और सफाई नहीं की गई, जिसके कारण उनकी जड़ें और भारी शाखाएं संरचना को नुकसान पहुंचा रही हैं। इससे ब्रिज धीरे-धीरे कमजोर होता जा रहा है।
जानकारी के अनुसार ब्रिज के कई हिस्सों में दरारें और क्षति भी दिखाई देने लगी है, जिससे भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। प्रतिदिन हजारों वाहन और राहगीर इस पुल से गुजरते हैं, ऐसे में लोगों की चिंता लगातार बढ़ रही है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों ब्रिज के बीच में बने अंडरपास में लेंटर का हिस्सा गिरा था जिसकी अभी तक कोई मरम्मत नहीं की गई और न ही रखरखाव की दिशा में ध्यान दिया जा रहा है। 
स्थानीय रहवासियों ने नगर निगम और संबंधित विभाग से जल्द निरीक्षण कर मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो यह ऐतिहासिक पुल किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। लोगों ने ब्रिज की मजबूती और नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने की अपील की है।

अन्य ख़बरें

रोमांचक मुकाबलों में MMK, सिद्ध बाबा और कैंट हीरोज़ की टीम बनी विजेता

Newsdesk

ब्रांडेड कम्पनी की जेनरिक मेडिसन भी मिले तो कुछ संतोष हो।  सीजीएचएस सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

Newsdesk

ईसाई समुदाय ने श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया कलीसिया दिवस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading