37.7 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ब्रांडेड कम्पनी की जेनरिक मेडिसन भी मिले तो कुछ संतोष हो।  सीजीएचएस सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न


जबलपुर। सीनियर्स सिटीजनों को जैनरिक मेडिसन से परहेज नही है बशर्ते ब्रांडेड कंपनी की और बीमारी में लाभदायक होना चाहिए। पता नही शासन इलाज को लेकर दिनों दिन उदासीन क्यों होता जा रहा है। केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) डिस्पेंसरी न 4 के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ आर पी रावत की अध्यक्षता में  नगर के  वरिष्ठ नागरिकों के विभिन्न संगठन सलाहकार प्रतिनिधि एम एन सिंह, गुरमुख दास, अनिल शुक्ला, नरेंद्र कोचर, राजेश सोनी, सुरेश चंद तिवारी, के साथ मासिक बैठक डिस्पेंसरी न 4 हेड पोस्ट ऑफिस परिसर जबलपुर में आयोजित की गई। प्रभारी डॉ आर पी रावत ने प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए पिछले मुद्दों की समीक्षा कर अगले बिंदुओं पर विचार विमर्श किया इस पर  मेम्बर्स ने सुझाव पेटी को खुलवाकर देखा और पाया कुछ लाभर्थियों ने लिखित सुझाव डाले है, जिसमे कटनी, सतना, रीवा के लाभार्थियों को ट्रेन से वापसी के समय को लेकर इलाज विशेष सहूलियत की बात कही गई। डॉ आर पी रावत ने उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण सहयोग करने की बात कही। वही नेचरलपैथी के उपचार का भी मुद्दा सामने आया जिस पर मुख्यालय से पुष्टि कर अवगत कराने को कहा गया। डिस्पेंसरी में पेय जल, कूलर, पंखे व बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, साफ सफाई सन्तोष जनक पाई गई। डॉ रावत ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए पूरी सावधानी व सतर्कता से अपनी दिनचर्या, खान पान पर विशेष सयंम पर बल दिया है। अनिल शुक्ला ने बताया की सभी सलाहकार प्रतिनिधिओं ने लाभार्थीयों के बेहतर इलाज, परामर्श के लिए डिस्पेंसरी के डॉक्टरों एवं स्टाफ की कार्यशैली पर संतुष्टी व्यक्त किया। इस बैठक में दवाइयां आपूर्तिकर्ता, प्रतिनिधि पंकज नवाठे भी उपस्थिति रहे।  बैठक के अंत में डिस्पेंसरी स्टाफ प्रदीप सिंह ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया, बैठक की व्यवस्थाओं और सफल बनाने में डिस्पेंसरी स्टाफ मनोज कुमार, लव डांगी, जितेंद्र कुमार, प्रदीप सिंह, आनन्द कुमार, रवि दहायट, गोपाल भट्ट, हेमराज आर्मो, सहित सभी का योगदान सराहनीय रहा।

अन्य ख़बरें

मादक पदार्थों के खिलाफ जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 42 किलो नशे का सामान जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

इंदौर से वसूली करने आए व्यापारी से लूट का खुलासा, 24 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

राहुल गांधी और पाकिस्तान की भाषा में कोई अंतर नहीं दिखाई देता : नितेश राणे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading