बालाघाट जिला तैराकी संघ के प्रवक्ता चीनू जैन एंव सचिव महेन्द्र सुराना ने जानकारी दी कि जिले के तैराको को आगे बढ़ाने में जुटे जिला तैराकी संघ द्वारा 37 वीं जिलास्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन 24 मई 2026 को दिन रविवार को स्वीमिंग पुल ग्रीन वैली पब्लिक स्कुल डोंगरिया में दो सत्र उदघाटन सत्र प्रातः 7.30 बजे एंव दूसरा सत्र शाम 5.30 से किया गया। जिसमें 58 इवेंट में लगभग 75 बालक एंव बालिकाओं ने अपनी तैराकी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में आयोजित किये गये सभी इवेंट में बालिका ग्रुप में कु. साधनी सेन और बालक ग्रुप में दिव्यांश सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता के ओवर ऑल बालाघाट चैम्पियन बनें। तो वही अन्य प्रतिभागियों ने भी अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मान.श्री गौरीशंकर जी बिसेन पूर्व कैबिनेट मंत्री मं.प्र शासन ने तैराकी संघ का ध्वज फ्लैग का ध्वजरोहण कर राष्ट्रगान के साथ शुभांरभ किया तदोपरांत प्रतियोंगिता में भाग लेने वाले समस्त खिलाडियों को शपथ दिलाई गई उक्त अवसर पर श्री राकेश सचान समाजसेवी, संकल्प कैलाश चौरडिया मैनेजिंग डायरेक्टर ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल, राहुल बारेसा जिला खेल अधिकारी, किरणभाई त्रिवेदी अध्यक्ष ब्राह्मण समाज अनिल कांकरिया नेमीचंद सेठिया एंव पुखराज कांकरिया तैराकी संघ के समस्त पदाधिकारी एंव सदस्य तथा बच्चों के अभिभावकों की उपस्थिति रही । समस्त तैराकी संघ के पदाधिकारी एंव सदस्यों द्वारा अतिथियों को बैच लगाकर माला एंव शाल पहनाकर स्वागत एंव अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात प्रतियोगिता प्रारंभ की गई। उदघाटन सत्र में 37 इवेंट कराई गई। मान. गौरीशंकर बिसेन जी ने अपने उदबोधन में तैराकी संघ की गतिविधियों एंव तैराकी प्रतियोगिता के आयोजन के लिये बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उक्त प्रतियोगिकताओं को कराने हेतु जबलपुर से आये प्रशिक्षक एन.आई.एस कोच प्रशांत कुशवाहा एंव कु अनिता पन्द्राम तथा बालाघाट के तैराकी प्रशिक्षक योगेन्द्रसिंह ठाकुर तथा संजय भोयरकर के मार्गदर्शन में संपन्न कराई गई। द्वितीय सत्र में 21 इवेंट तैराकी प्रतियोगिता में बालक एंव बालिकाओं ने भाग लिया दोनों सत्र में कुल 58 इवेंट कराई गई। उक्त प्रतियोगिताओं में बालक समुह में ओवरआल चैम्पियन दिव्यांश सिंह एवं बालिका समुह में कु.साधनी सेन ओवरआल चैम्पियन घोषित की गई। सर्वोत्तम खिलाडी ग्रुप पंचम तुर्थ 9-10 वर्ष युपकेतन बिसेन एंव कु. भव्या चौधरी ग्रुप चतुर्थ 11-12 वर्ष दिवीत सिहोरे ग्रुप ततीय 13-14 वर्ष हर्ष जोतवानी एंव कु महिमा चौधरी ग्रुप द्वितीय 15-16 वर्ष मुकित श्रीवास एंव कु. आर्या भोयरकर, ग्रुप प्रथम सीनियर तोहित खान एवं किरण रिजवानी इन प्रतियोगिताओं के समय अतिथिगण श्री रमेशचंद रंगलानी पूर्व न.पा अध्यक्ष, श्रीमति भारती ठाकुर अध्यक्ष न.पा.प., श्रीमति लता एलकर पूर्व अध्यक्ष भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा, भाजपा जिला अध्यक्ष रामकिशोर कावरे, अभय सेठिया अध्यक्ष चैम्बर आफ कामर्स, डा. बी.एम शरणागत प्रांतीय अध्यक्ष डा. एसोसिएशन, अरविंद अग्निहोत्री संपादक दिव्य एक्सप्रेस, पूरनसिंह भाटिया अध्यक्ष टासपोर्ट एसोसिएशन की उपस्थिति रही। सभी अतिथियों के सम्मान में कु. पर्णिका राहंगडाले एंव साथियों द्वारा स्वागत गीत का गायन किया गया। सभी अतिथियों द्वारा अपने-अपने उदबोधन में तैराकी संघ को सीमित संसाधनों में किये जा रहे प्रयासों की सराहना की एंव तैराकी स्वास्थ्य के लिये सर्वोत्तम विधा है। न.पा. अध्यक्ष श्रीमति भारती ठाकुर ने अंर्तराष्ट्रीय मानक का स्वीमिंग पुल स्टेडियम ग्राउंड के पास निर्माणाधीन है की जानकारी दी। अतिथियों द्वारा होमगार्ड जवान प्रेमसिंह उईके एंव हीरासिंह टेकाम द्वारा बजरंग घाट में सुरक्षा गार्ड
के रूप में उपस्थिति हेतु माला, शाल एंव उपहार से स्वागत किया गया। तैराकी प्रशिक्षक प्रशांत कुशवाहा, अनिता पन्द्राम, योगेन्द्रसिंह ठाकुर, रामसिंह डहेरिया को भी सम्मानित किया गया। ग्रीन वैली पब्लिक स्कुल के संचालक श्री संकल्प चौरडिया द्वारा स्वीमिग पुल उपलब्ध कराये जाने पर धन्यवाद एंव आभार व्यक्त किया। 1 मई से 31 मई 2026 तक स्वीमिंग पुल ग्रीन वैली पब्लिक स्कुल में प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले समस्त खिलाडियों को प्रमाणपत्र एंव टीशर्ट दी गई एंव प्रतियोगिता में विजेता खिलाडियों को मैडल, शील्ड व प्रमाणपत्र अतिथियों द्वारा दिये गये। चयनित खिलाडी रीवा में आयोजित होने वाली दिनांक 30 मई से 2 जून तक होने वाली राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोंगिता में बालाघाट का प्रतिनिधित्व करेंगे । जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रमुख रूप से अध्यक्ष संजीव भाउ अग्रवाल, सचिव महेन्द्र सुराना कोषाध्यक्ष के. के अग्रवाल उपाध्यक्ष नितिन श्रीवास्तव, नागेन्द्र सिंह ठाकुर, शिव मुनेश्वर, संदीप सिंह चंदेल सहसचिव सुनील सुनेरी, सुमित चौरे दीपक कसार चींटू कसार, ज्ञानीराम बाहे प्रवक्ता संजीव चीनू जैन, संजय भोयरकर, योगेन्द्रसिंह परिहार, संजय डहरवाल, मनीष सोनी, लाला मोती दत्ता, अरूण पाराशर रामप्रसाद डहेरिया ललित बाघरेचा, शरद श्रीवास्तव, राजेश गायधने, जानी भाई, साजिद भाई, महेन्द्र रामटेककर, कमलेश हेमने अजीत चावला श्रीमति सुषमा नाविक, नवीन शर्मा की भूमिका रही। समस्त प्रतियोगिता के परिणाम निम्नानुसार है सूची संलग्न है।


