27.5 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आईटीआई बूढ़ी बालाघाट में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

संचालनालय आयुष मध्यप्रदेश के निर्देश एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. जितेंद्र पंद्रे के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 के सफल, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी आयोजन के लिए योग जागरूकता गतिविधियां लगातार संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में 11 मई 2026 से चल रहे ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 25 मई 2026 को आयुष विंग बालाघाट द्वारा शासकीय आईटीआई बूढ़ी बालाघाट में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपाली चौके ने विद्यार्थियों को योग के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नियमित योग अभ्यास से अनेक बीमारियों से बचाव किया जा सकता है तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी प्राणायाम के माध्यम से मानसिक तनाव को दूर कर एकाग्रता एवं आत्मविश्वास बढ़ा सकते हैं।

कार्यक्रम में डॉ. दीपाली चौके, डॉ. खुशबू मेश्राम आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, शासकीय आईटीआई बालाघाट की प्राचार्य श्रीमती सपना राहंगडाले, श्री सी.एल. राहंगडाले, श्री जगदीश मेश्राम, श्री आर.सी. कावरे, श्री आशीष पटेल, श्री एस.के. रामटेके, योग सहायक श्वेता हनवत, श्रीमती वंदना राजपूत, श्रीमती शशि राउत एवं श्री सुरेश पटले उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

सीपीसीटी छूट का आदेश जारी नहीं होने से हजारों कर्मचारी नियुक्ति-पदोन्नति से वंचित

Newsdesk

छठी पर गर्भगृह से बाहर आए श्री बाल गणेश, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Newsdesk

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण को लेकर बैठक संपन्न

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading