37 C
Jabalpur
June 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गंगा दशहरा उत्सव पर जल संरक्षण और स्वच्छता का दिया संदेश

नवांकुर संस्था उत्कृष्ट जनकल्याण समाज सेवा समिति रिडडी द्वारा आयोजित हुआ कार्यक्रम_
कुरई – दिनांक 25 मई 2026 को सेक्टर क्रमांक 01 कुरई अंतर्गत नवांकुर संस्था उत्कृष्ट जनकल्याण समाज सेवा समिति रिडडी द्वारा ग्राम पंचायत रिडडी में गंगा दशहरा उत्सव हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम जिला समन्वयक श्री सौरभ शुक्ला एवं ब्लॉक समन्वयक श्री कुलदीप सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर जल स्रोतों की पूजा-अर्चना कर जल संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही ग्राम में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई तथा ग्रामीणों को जल बचाने एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत रिडडी की सरपंच श्रीमती निर्मला भलावी, उपसरपंच श्री धनराज शिवने, पंचगण श्री शरद भोयर, श्री रामशंकर भलावी, श्री कमलेश भलावी, ग्राम रोजगार सहायक श्री उमेश डहरवाल सहित नवांकुर संस्था के अध्यक्ष श्री मुकेश डहरवाल, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य श्री सोनु डहरवाल, श्री भरत तेकाम तथा एमएसडब्ल्यू की छात्रा सपना डहरवाल विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए तथा सभी ने जल संरक्षण एवं स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।

अन्य ख़बरें

बिहार में ऐसी व्यवस्था बनानी है कि सारे कोचिंग संस्थाएं बंद हो जाएं: सीएम सम्राट चौधरी

Newsdesk

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: डंपर और कार की टक्कर में 6 की मौत, 2 साल की बच्ची घायल

Newsdesk

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026: बंदियों के कल्याण हेतु प्रदेशव्यापी योग अभियान का सेंट्रल जेल जबलपुर से शुभारंभ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading