36.5 C
Jabalpur
May 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मुरादाबाद : प्रेमिका का शादी से इनकार, नाराज प्रेमी ने खुद पर पेट्रोल डालकर की खुदकुशी की कोशिश



लखनऊ, 26 मई  उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमिका के शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने उसके घर पहुंचकर खुद पर पट्रोल डाला और जान देने की कोशिश की। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह पूरा मामला बंगला गांव के नागफनी थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, प्रेमी और प्रेमिका के बीच मोबाइल पर बातचीत के दौरान शादी करने को लेकर विवाद हुआ था, जिससे नाराज होकर युवक पहले युवती के घर पहुंचा और फिर वहां खुद पर पेट्रोल छिड़ककर खुदकुशी करने की कोशिश की। युवक की पहचान विशाल के रूप में हुई है।

वहीं, प्रेमी विशाल के खुद पर पेट्रोल छिड़कने पर मची चीख-पुकार के बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने विशाल को पकड़ा और आनन-फानन में उसे लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंची।

मामले को लेकर युवक की मां कंचन ने कहा कि लड़की मेरे बेटे से रात-दिन बात करती रहती थी और जब वह इससे शादी करने से इनकार करती थी, तब यह ऐसी-ऐसी हरकतें करता था। कभी यह फांसी लगाने की बात कहता तो कभी खुद को चोट पहुंचाता था। कभी छत से कूदता, तो कभी मोबाइल तोड़ देता था और शरीर पर तेल तक छिड़क लेता था।

आज की घटना को लेकर उन्होंने कहा कि बेटा अच्छा-खासा घर से बाहर निकला था, रास्ते में फोन पर इसकी लड़की से बात हुई होगी, जिसके बाद इसने अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़का होगा। उन्होंने बताया कि तब मैं इसके पास नहीं थी।

वहीं, घटना को लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि मंगलवार को एक युवक को पुलिस और उसकी मां द्वारा मेडिको-लीगल के लिए लाया गया, जिसकी प्राथमिक जांच और उपचार की गई है। मरीज के शरीर पर कुछ चोटें भी हैं और उसके पेट में काफी दर्द है, इसको लेकर उसकी कुछ और जांच आगे होनी है।

अन्य ख़बरें

डेमोग्राफिक चेंज पर सरकार ने बनाई हाई लेवल कमेटी, अमित शाह का बड़ा ऐलान

Newsdesk

ईद-उल-अजहा की बदली तारीख, गाजियाबाद पासपोर्ट कार्यालय ने 28 मई के अपॉइंटमेंट 27 मई को किए शिफ्ट

Newsdesk

महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल की रिकॉर्ड बिक्री, सरकार ने कहा– किल्लत नहीं, अफवाहों से बढ़ी खरीद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading