जबलपुर। आम जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से मंगलवार 26 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान द्वारा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे शिकायतकर्ताओं की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं।
जनसुनवाई में अधिकांश शिकायतें पति-पत्नी एवं पारिवारिक विवाद, जमीन संबंधी मामलों, मारपीट तथा साइबर अपराध से जुड़ी रहीं। कुल 78 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन पर पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों का शीघ्र निराकरण किया जाएगा। साथ ही जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों के समयसीमा में समाधान हेतु संबंधित थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए।
इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भी उपस्थित रहीं।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार शहर एवं देहात के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा भी जनसुनवाई कर आमजन की शिकायतें सुनी गईं।


