पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री अंजुल अयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना चरगवां की टीम द्वारा एक आरोपी को 60 लीटर कच्ची शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया है। थाना प्रभारी चरगवां श्रीमति सरोजनी टोप्पो चौकसे ने बताया कि आज दिनांक 26-5-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति उम्र लगभग 30-35 वर्ष का हीरापुर के जंगल में भारी मात्रा में कुप्पों में कच्ची शराब भरकर बेचने के लिये रखा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, ग्राम हीरापुर के जंगल में मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति अपने पास प्लास्टिक के 4 कुप्पे रखे दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने पूछताछ पर अपना नाम बटन परस्ते उम्र 35 वर्ष निवासी इमझर बताया जिसके कब्जे में रखे चारों कुप्पों को चैक करने पर कुल 60 लीटर कच्ची शराब भरी मिली आरोपी बटन परस्ते के कब्जे से चारों कुप्पों में 60 लीटर कच्ची शराब कीमती लगभग 6 हजार रूपये की जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने में प्रधान आरक्षक भगवत पटेल, अभिषेक कौरव, राहुल भारती की सराहनीय भूमिका रही


