37.2 C
Jabalpur
May 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कुरई क्षेत्र धड़ल्ले से जारी अवैध उत्खनन

कलेक्टर के प्रतिबंध आदेश को ठेंगा दिखाकर रात में चल रहा बोरिंग का खेल
सिवनी. कुरई क्षेत्र में अवैध उत्खनन का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
प्रशासनिक प्रतिबंध एवं जिला कलेक्टर के आदेश के बावजूद भी रात के अंधेरे में बोरिंग मशीनों के माध्यम से अवैध खनन किए जाने की जानकारी सामने आ रही है।
सूत्रों के अनुसार खनन माफिया देर रात सक्रिय होकर नियमों को ताक पर रखकर लगातार उत्खनन कर रहे हैं।
हैरानी की बात यह है कि संबंधित थाना क्षेत्र एवं राजस्व विभाग की टीम की जानकारी में मामला होने के बावजूद अब तक कोई बड़ी कार्रवाई सामने नहीं आई है।
स्थानीय लोगों में प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र में अवैध खनन और अधिक बढ़ सकता है।
अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर प्रशासनिक आदेशों के बाद भी अवैध उत्खनन करने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?
क्या जिम्मेदार विभागों की चुप्पी खनन माफियाओं को संरक्षण दे रही है?
क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

अन्य ख़बरें

महापौर और निगमायुक्त की पहल पर वार्डो में लगाये जा रहे हैं जल चौपाल, आज दो वार्डो में लगाई गयी चौपाल

Newsdesk

भाजपा पार्षद संजय पर गरीब महिला से जमीन के नाम पर ठगी का आरोप, शासकीय भूमि को निजी बताकर ऐंठे लाखों रुपये

Newsdesk

इंस्टाग्राम कमेंट को लेकर मारपीट, दो बदमाश गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading