29.2 C
Jabalpur
April 23, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बिहार : जमालपुर से रेल संस्थान को लखनऊ शिफ्ट करने का विरोध शुरू

Bihar Chief Minister and JD(U) leader Nitish Kumar. (File Photo)

 पटना, 6 मई (आईएएनएस)| बिहार के जमालपुर से रेल संस्थान को लखनऊ शिफ्ट करने के केंद्र सरकार के फैसले का बिहार में विरोध प्रारंभ हो गया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर फैसले को तुरंत वापस लेने का आग्रह किया है।

उल्लेखनीय है कि जमालपुर संस्थान बिहार की सबसे पुरानी रेल संस्थान में एक है।

बिहार सरकार के मंत्री और जद यू नेता संजय झा ने बुधवार को एक के बाद एक ट्वीट कर केंद्र के इस फैसले का विरोध किया बल्कि इसपर पुनर्विचार करने का आग्रह किया।

मंत्री झा ने बुधवार को ट्वीट कर लिखा, “जमालपुर स्थित इंडियन रेलवे के इस सबसे पुराने केन्द्रीय संस्थान से न सिर्फ बिहार के लोगों का बल्कि भारतीय रेल के हजारों लोगों व अधिकारीयों का भावनात्मक जुड़ाव रहा है। नीतीश कुमार जी के 1 मई को लिखे पत्र के आलोक में रेलमंत्री पियूष गोयल जी से तत्काल हस्तक्षेप का अनुरोध है।”

एक अन्य ट्वीट में मंत्री झा ने लिखा, “93 साल पुराना आईआरआईएमईई जमालपुर, बिहार और रेलवे के गौरवपूर्ण इतिहास का अभिन्न हिस्सा रहा है। 1927 से ही यह रेलवे के शीर्षस्थ अधिकारियों को प्रशिक्षित करता रहा है। इसे बिहार से बाहर ले जाने के रेल मंत्री के आदेश पर नीतीश कुमार जी ने पुनर्विचार का आग्रह किया है ।”

सूत्रों का कहना है कि बिहार के जमालपुर से रेल संस्थान को उत्तर प्रदेश के लखनऊ शिफ्ट करने की योजना है।

अन्य ख़बरें

पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाला शख्स एसपीजी का अधिकारी नहीं, पीआईबी फैक्ट चेक ने बताई सच्चाई

Newsdesk

मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा: 11 की मौत, कई शव बुरी तरह जले

Newsdesk

गुजरात में अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर चल रहा सीएम का बुलडोजर: डिप्टी सीएम

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading