21.7 C
Jabalpur
October 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

इंदिरा ज्योति अभियान के तहत अमलाई-बरगवां में रोजगार और महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम आयोजित

बरगवां/अमलाई। नगर परिषद अमलाई-बरगवां में इंदिरा ज्योति अभियान के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे पर युवाओं को जागरूक करना तथा रोजगार के अवसरों को लेकर चर्चा करना रहा। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश सचिव प्रदीप द्विवेदी द्वारा किया गया।कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों एवं स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर. भास्कर राव रोकड़े रहे। इस अवसर पर प्रदेश पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश सिंह, जिला अध्यक्ष गुड्डु चौहान,  मोतीलाल शर्मा, रवींद्र यादव भाई सैफ, रविशंकर तिवारी, गुलमेश्वर, भीमसेन तिवारी, शोभा तिवारी, संगीता तिवारी, मणि भैया, प्रदीप पत्रकार, दिलीप मिश्रा, इरफान खान, बबीता चौहान, संतोष भैया, सरपंच सहित नगर परिषद एवं पारसन क्षेत्र के अनेक साथी उपस्थित रहे।प्रदेश सचिव प्रदीप द्विवेदी ने कहा कि आज देश में बेरोजगारी एक गंभीर समस्या बन चुकी है और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र में कांग्रेस की सरकार स्थापित करने का संकल्प लेते हुए रोजगार, मजदूर हित और सामाजिक विकास के मुद्दों को मजबूती से उठाने की बात कही।
मुख्य अतिथि आर. भास्कर राव रोकड़े ने मजदूरों के दुख-दर्द और उनकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण को समाज और देश की प्रगति का आधार बताया। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज और देश का नाम रोशन कर रही हैं।

अन्य ख़बरें

आरडीवीवी के कुलसचिव का तबादला, गुना भेजे गए

Newsdesk

13 आरोपी बरी होने के बाद खुला रास्ता, शिकायतकर्ता ने भी बदला रुख

Newsdesk

644.85 करोड़ की मंजूरी के बाद हाईकोर्ट सख्त, कहा- अब कागजों से बाहर निकालें न्यायिक भवनों के प्रोजेक्ट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading