43.9 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सुकून होटल में पकड़ी गई युवती निकली मेडिकल की डॉक्टर, युवक सुपरवाइजर


जबलपुर। माढ़ोताल स्थित होटल ‘सुकून’ में युवक-युवती के पकड़े जाने के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। जिस युवती को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने होटल के कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा था, वह मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर निकली, जबकि युवक एक निजी सुरक्षा एजेंसी में सुपरवाइजर बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे शहर में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं को होटल में कथित अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद कार्यकर्ता होटल पहुंचे और एक कमरे में युवक-युवती को पकड़ लिया। मौके पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। बताया गया कि युवक-युवती ने शुरुआत में अपनी पहचान बताने से इंकार कर दिया था, जिससे विवाद और बढ़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई।
बाद में जांच में सामने आया कि युवक फरहज अली कादरी नामक व्यक्ति है, जो शहर की एक निजी सिक्योरिटी एजेंसी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कंपनी ने उसे नौकरी से हटा दिया। वहीं युवती मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि युवक पहले से होटल में मौजूद था और कुछ देर बाद युवती कार से वहां पहुंची थी। इसी दौरान बजरंग दल कार्यकर्ता होटल पहुंच गए। घटना के दौरान होटल में तोड़फोड़ और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की बात भी सामने आई है।
इधर बजरंग दल ने आरोप लगाया है कि होटल में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही थीं। फिलहाल पुलिस होटल के दस्तावेज, रजिस्टर, आईडी और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त कराने की साजिश कांग्रेस नेताओं ने रची: मोहन यादव

Newsdesk

टीएमसी सांसद सुष्मिता देव ने राज्यसभा और पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज

Newsdesk

मादक पदार्थों के खिलाफ जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 42 किलो नशे का सामान जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading