35.6 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

लोक परिवहन बसों में सुरक्षा मानकों के षत प्रतिषत सत्यापन एवं आपातकालीन निकास व्यवस्था के अभाव में  दण्डात्मक कार्यवाही हेतु विषेष चैकिंग अभियान

लोक परिवहन बस दुर्घटनाओं में अधिकांष दुर्घटनाओं में जनमानस की हानि का मुख्य कारण बस में आपातकालीन खिड़की/निकास द्वार उपलब्ध न होना या स्थाई तौर से बंद होना है। बसों में आपातकालीन निकास द्वार न होने से असमय अधिकंाष यात्रियों की मृत्यु हो रही है। जिस पर षत प्रतिषत सुधार लाने हेतु पुलिस मुख्यालय म0प्र0 भोपाल द्वारा जारी निर्देषों के पालन में प्रदेष में दिनांक 21.05.2025 से 27.05.2026 तक लोक परिवहन बसों में सुरक्षा मानकों के षत प्रतिषत सत्यापन एवं आपातकालीन निकास व्यवस्था के अभाव में कठोर दण्डात्मक कार्यवाही हेतु विषेष चैकिंग एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
         अभियान का उदेष्य आम नागरिकों को सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराना एवं लोक परिवहन बस दुर्घटनाओं को कम करना एवं हो रही जनमानस की मृत्यु पर रोक लगाना है।
             इसी तारतम्य में यातायात पुलिस जबलपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री संपत उपाध्याय (भा.पु.से.) निर्देषानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी के  मार्गदर्षन में व उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संतोष कुमार षुक्ला, श्री बैजनाथ प्रजापति की उपस्थिति में यातायात पुलिस द्वारा दीनदयाल चौक, आधारताल तिराहा,बिलहरी नाका आदि में यातायात की टीम तैनात कर लोक परिवहन बसों की सघन चैकिंग की गई। विषेष चैकिंग अभियान दौरानः-

ऽ लेाक परिवहन बस का फिटनेष, परमिट चैक किया गया  है।
ऽ परमिट षर्तो का उल्लंघन कर इमरजेंसी गेट बंद कर सीट बढवाकर वाहन चालन करनें पर कार्यवाही।
ऽ सुरक्षा मानकों फायर सेफ्टी उपकरण व फस्ट एड बाक्स नहीं होने पर कार्यवाही।
ऽ चालक द्वारा वर्दी धारण न करने ,पात्रता से अधिक सवारी बैठाने पर कार्यवाही।

           इस प्रकार विगत 07 दिनों में बसोें की  सघन चैकिंग की जाकर निमयों का उल्लंघन पाये जाने पर बसों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् चालानी कार्यवाही करते हुए   समन राषि संग्रहित की गई है।
   
चालानी कार्यवाही के साथ-साथ नियमों की दी गई समझाईष – सभी बस मालिक/चालक/परिचालकों को लोक परिवहन बसों से संबंधित नियमों की जानकारी देते हुए सभी को निर्देषित किया गया कि वाहन का वैध बीमा,फिटनेष,पीयूसी हो,वाहन में किसी भी हालत में ओवरलोडिंग न करे, ओवर स्पीडिंग न चलायें,चालक नषे की हालत में बस न चलायें।

यातायात पुलिस की अपील – सभी लोक परिवहन बस संचालकों/चालक/परिचालकों से अपील है कि जनमानस की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए सभी कागजात वैध रखें, सुरक्षा मानकों अग्निसमन यंत्र, प्राथमिक चिकित्सा बाक्स, आपाताकालीन द्वार सभी बसों में अनिवार्य रूप से रखें। समय समय पर बस चालक का नेत्र परिक्षण एवं चिकित्सा परीक्षण करवायें।

नोट- उपरोक्त अवधि में लोक परिवहन बसों पर की गई कार्यवाही एवं जागरूकता का कितना प्रतिषत पालन बस संचालकों के द्वारा किया जा रहा है ,इस हेतु यातायात पुलिस द्वारा आगामी समय में भी समय-समय पर बसों की सघन चैकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा।

अन्य ख़बरें

जनगणना और परीक्षा ड्यूटी का मिला फल, मध्यप्रदेश के शिक्षकों की छुट्टियां बढ़ीं

Newsdesk

थाना पाटन अंतर्गत हुई 2 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा

Newsdesk

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय ने शहर में भ्रमण करते हुये ईद-उल-जुहा पर्व पर लगाई गई चाक चौबंद व्यवस्था का लिया जायजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading