36.6 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ट्रांसको के नवागत अभियंताओं को दी जा रही रोटेशनल ट्रेनिंग


जबलपुर। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी  (एमपी ट्रांसको) द्वारा नवागत सहायक अभियंता (पारेषण) प्रशिक्षुओं के कौशल विकास और व्यावहारिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से  “मेंटोर आधारित रोटेशनल ट्रेनिंग मॉड्यूल” के  अंतर्गत  उन्हें कॉर्पोरेट ऑफिस जबलपुर के विभिन्न संकायों एवं कार्यालयों में रोटेशनल ट्रेनिंग दी जा रही है ।

नागपुर में संस्थागत प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके इन
नवागत इंजीनियरों को केवल तकनीकी प्रशिक्षण ही नहीं, बल्कि अनुभवी विशेषज्ञ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कंपनी की कार्यप्रणाली, परियोजना प्रबंधन, मानव संसाधन, टेस्टिंग , वित्तीय एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं की भी व्यवहारिक जानकारी दी जा रही है ।

6 समूहों में दी जा रही है ट्रेनिंग

कुल 55 प्रशिक्षुओं को 6 समूहों में विभाजित किया गया है. जिन्हें कंपनी द्वारा नियुक्त वरिष्ठ एवं विशेषज्ञ अधिकारियों के मेंटर पैनल द्वारा
गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मेंटर अधिकारी प्रशिक्षुओं के कार्य का मूल्यांकन कर अपनी प्रतिवेदन रिपोर्ट कंपनी प्रबंधन को उपलब्ध कराएंगे।

अन्य ख़बरें

इंजन था पस्त, फिर भी सफर पर था ‘क्रूज’! बरगी हादसे में बड़ा खुलासा, तीन अधिकारी तलब

Newsdesk

चिलचिलाती धूप में निगमायुक्त ने किया स्वच्छता और पर्यावरण प्रोजेक्ट्स का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं कीं चाक-चैबंद

Newsdesk

40 वर्षों की सराहनीय सेवा के बाद विष्णु पटेल सेवानिवृत्त नगर निगम के 11 कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading