June 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

चिलचिलाती धूप में निगमायुक्त ने किया स्वच्छता और पर्यावरण प्रोजेक्ट्स का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं कीं चाक-चैबंद

*निगमायुक्त ने वेस्ट टू एनर्जी, साइंटिफिक लैंडफिल, एमआरएफ और सीएंडडी प्लांट्स का लिया जायजा*

जबलपुर। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच भी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के द्वारा लगातार दौरे किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज भी निगमायुक्त ने अपनी पूरी टीम के साथ शहर के प्रमुख पर्यावरण और स्वच्छता प्रोजेक्ट्स का मैदानी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेस्ट टू एनर्जी प्लांट, साइंटिफिक लैंडफिल साइट, मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी और कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट्स का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को व्यवस्थाएं पूरी तरह चाक-चैबंद रखने के सख्त निर्देश दिए।
निगमायुक्त ने खुद धूप में खड़े होकर एक-एक प्लांट की कार्यप्रणाली को देखा। उन्होंने कहा कि मौसम की चुनौतियाँ कितनी भी बड़ी क्यों न हों, शहर की स्वच्छता और विकास कार्यों की गति धीमी नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान कचरे से बिजली बनाने की प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए उन्होंने प्लांट की क्षमता का शत-प्रतिशत उपयोग करने और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। कचरे के वैज्ञानिक तरीके से निपटान को लेकर उन्होंने निर्देश दिए कि पर्यावरण को किसी भी तरह का नुकसान न पहुंचे और डंपिंग साइट पर नियमों का पूरी तरह पालन हो। सूखे और गीले कचरे के पृथक्करण की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया, ताकि रीसाइक्लिंग को बढ़ावा मिल सके। निर्माण और विध्वंस से निकलने वाले मलबे के सही प्रबंधन और उससे बनने वाली निर्माण सामग्रियों की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने चिलचिलाती धूप में काम कर रहे कर्मचारियों से भी बातचीत की। उन्होंने विपरीत मौसम में भी काम करने के लिए कर्मचारियों की सराहना की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि भीषण गर्मी को देखते हुए कार्यस्थलों पर श्रमिकों के लिए ठंडे पानी और छांव की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। निगमायुक्त के इस औचक निरीक्षण के दौरान नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

भोपाल: 17 वर्षीय किशोरी से 30 वर्षीय मंगेतर ने किया दुष्कर्म, POCSO और BNS के तहत केस दर्ज

Newsdesk

जून की शुरुआत में मध्य प्रदेश में 24 फीसदी अधिक बारिश, कई जिलों में आंधी-तूफान की संभावना

Newsdesk

सूरज की रोशनी से चमका राजनांदगांव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading